उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की तारीख घोषित, जानें किस दिन होगा मतदान?

प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (HCBA) के चुनाव को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है. बार एसोसिएशन के चुनाव 17 सितंबर, गुरुवार को होंगे. मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हाईकोर्ट क्रिकेट ग्राउंड में कराया जाएगा. इस बार कुल 30 पदों के लिए अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

चुनाव में अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष का एक-एक पद शामिल है. इसके अलावा पुरुष उपाध्यक्ष के चार और महिला उपाध्यक्ष के दो पदों पर भी चुनाव होगा. महासचिव के एक पद के साथ कोषाध्यक्ष के दो पद (एक महिला और एक पुरुष) के लिए मतदान कराया जाएगा. संयुक्त सचिव के तीन पद और महिला संयुक्त सचिव का एक पद भी चुनाव के दायरे में है.

गवर्निंग काउंसिल के 15 पदों पर भी होगा फैसला

बार एसोसिएशन की गवर्निंग काउंसिल के 15 सदस्यों का चुनाव भी इसी प्रक्रिया के तहत होगा. इनमें 10 पद पुरुष सदस्यों के लिए और पांच पद महिला सदस्यों के लिए निर्धारित हैं. बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के तहत प्रतिनिधित्व दिया गया है.

चुनाव कराने की जिम्मेदारी छह सदस्यीय टीम को सौंपी गई है. वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी यानी चीफ रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है. उनके साथ अधिवक्ता वशिष्ठ तिवारी, अधिवक्ता जेबी सिंह, अधिवक्ता राजकुमार शुक्ला, अधिवक्ता लक्ष्मीकांत मिश्रा और अधिवक्ता अनुभव शुक्ला चुनाव प्रक्रिया पूरी कराएंगे.

चुनाव से पहले मतदाता सूची की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. 18 अगस्त को अस्थायी मतदाता सूची जारी की गई थी. इसके बाद 19 से 21 अगस्त तक सूची को लेकर आपत्तियां मांगी गईं. इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद 25 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई.

अब अगला अहम चरण नामांकन का है. नामांकन फॉर्म 26 से 28 अगस्त तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच उपलब्ध रहेंगे. उम्मीदवार 29 अगस्त से 1 सितंबर तक इसी समयावधि में अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे. नामांकन वापस लेने की तारीख 2 सितंबर तय की गई है.

इसके बाद 3 और 4 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 5 सितंबर को उम्मीदवारों की अस्थायी सूची जारी कर उस पर आपत्तियां मांगी जाएंगी. सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 6 सितंबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी. इसके बाद 17 सितंबर को मतदान होगा.

11,485 मतदाता करेंगे वोट

इस बार इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 11,485 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 134 वरिष्ठ अधिवक्ता, 742 महिला अधिवक्ता और 10,609 पुरुष अधिवक्ता शामिल हैं.

इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं और 30 पदों के लिए होने वाले चुनाव को देखते हुए आने वाले दिनों में हाईकोर्ट परिसर में चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- ‘सुखबीर बादल के रहते गठबंधन मुमकिन नहीं!’ भाजपा नेता अमनजोत कौर का बड़ा बयान, अकाली दल पर साधा निशाना

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

40 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

47 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

54 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago