उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 60+ महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी आजीवन मुफ्त यात्रा

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब 6 महीने से भी समय बचा है. ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष जनता को अपने पक्ष में करने के लिए तरह-तरह के कसमें और वादे करने शुरू कर दिये हैं. विपक्ष में बैठे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जनता से लगातार संवाद कर रहे हैं. तो वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जनता को कई नए तोहफे दे रहे हैं. इसी संबंध में आज उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई. जिसमें 24 बेहद ही महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.

इन प्रस्तावों में सबसे अधिक चर्चा 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को राज्य परिवहन की बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा की हो रही है. रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस फैसले की सभी जगहों पर सराहना हो रही है.

यूपी रोडवेज में महिलाओं की यात्रा मुफ्त

सीएम योगी ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को मंजूरी दी है. इस योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं अब यूपी रोडवेज की बसों में आजीवन मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी. इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कोई बड़े कागजी झंझट में पड़ने की जरूरत नहीं होगी. उन्हें बस आधार कार्ड या वोटर आईडी के माध्यम से अपनी उम्र का सत्यापन कराना होगा.

अनुमान के मुताबिक योगी सरकार के इस फैसले का लगभग 1 करोड़ महिलाओं को लाभ मिलेगा. इस योजना में हर महीने करीब 22.5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है.

वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण की प्रक्रिया बनेगी बेहतर

इसके अलावा कैबिनेट ने वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण से संबंधित व्यवस्था को और बेहतर करने का फैसला किया है. इसके लिए सरकार की तरफ से एक नया निगम का गठन किया जाएगा. इसके तहत अगर कोई बेटा-बेटी अपने माता-पिता की देखभाल नहीं करता है या संतान अपने माता-पिता को सता रहे हों, ऐसे मामलों में माता-पिता के द्वारा अपनी संतानों को बेदखल करने की प्रक्रिया सरल बनाई जाएगी.

ये भी पढ़ें- ‘दो मिनट में लौटता हूं…’ नोएडा में दोस्त ने ही बेरहमी से कर डाली आयुष की हत्या

वहीं सरकार ने छात्रों को छात्रवृति के लिए आवेदन करने का पोर्टल दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है. जो छात्र साल 2025-26 की छात्रवृति के लिए आवेदन कर पाने से वंचित रह गये थे. वो एक बार और आवेदन कर सकेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

16 minutes ago

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

54 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

1 hour ago