स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला फोटो क्रेडिट AI@भारत एक्सप्रेस
Allahabad High Court on Hijab: उत्तर प्रदेश में ‘हिजाब’ के मुद्दे पर एक बार फिर नई बहस छिड़ गई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्कूलों में हिजाब पहनने को लेकर एक बेहद अहम और बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि स्कूल परिसर में निजी पसंद के आधार पर हिजाब पहनने की अनुमति नहीं दी जा सकती. कोर्ट की इस सख्त टिप्पणी के बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं की तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं.
दरअसल, प्रयागराज के अत्तरसुइया स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल की एक छात्रा सुकैना रिज़वी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. सुकैना ने स्कूल के तय ड्रेस कोड के साथ अतिरिक्त रूप से स्कार्फ (हिजाब) पहनकर कक्षा में बैठने की अनुमति मांगी थी. लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस याचिका को सिरे से खारिज कर दिया.
हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद मुस्लिम समुदाय के बड़े चेहरों में गिने जाने वाले मौलाना खालिद रशीद ने कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने अदालत से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की है. मौलाना रशीद ने अपना तर्क रखते हुए कहा कि हिजाब और पर्दा इस्लाम का एक बेहद अहम हिस्सा है.
उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि स्कूलों में यूनिफॉर्म जरूरी है, लेकिन बड़ी बच्चियों को स्कार्फ पहनने की छूट मिलनी चाहिए. जिस तरह दूसरे धर्मों के लोगों को अपनी धार्मिक आजादी और प्रतीक चिन्हों को पहनने का अधिकार है, वैसी ही धार्मिक आजादी मुस्लिम बच्चियों को भी मिलनी चाहिए.
इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस फैसले ने साफ कर दिया है कि शिक्षण संस्थानों में समानता और अनुशासन ही सर्वोपरि है. हालांकि, मौलाना खालिद रशीद के बयान ने इस कानूनी फैसले को एक नए सामाजिक और धार्मिक विमर्श में धकेल दिया है. अब देखना यह है कि क्या याचिकाकर्ता इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हैं या यूपी की सियासत में यह मुद्दा कोई नया रंग लेता है.
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…
Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…
Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…
SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…
Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…