उत्तर प्रदेश

परिस्थितियां नियंत्रण में नहीं तो ड्यूटी पर न आने के कारण बर्खास्तगी उचित नहीं -हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि यदि कोई कर्मचारी ऐसी परिस्थितियों के कारण ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हो पाता है जो उसके नियंत्रण से बाहर थीं, तो उसे कदाचार का दोषी नहीं ठहराया जा सकता.

कोर्ट ने लंबे समय तक ड्यूटी न करने के आरोपी आगरा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के एक कर्मचारी, विनोद कुमार मिश्र की बर्खास्तगी को रद्द करते हुए तत्काल सेवा में बहाल करने का आदेश दिया है,.साथ ही बकाया वेतन का पचास फीसदी भुगतान करने का भी निर्देश दिया है.

याची आगरा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड में क्लर्क-सह-कैशियर के पद पर कार्यरत थे, को 5 सितंबर, 2021 को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 (एनडीपीएस एक्ट) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और 28 जून, 2024 को बरी होने तक वह जेल में रहे.

न्यायालय ने माना हालात नियंत्रण से बाहर थे

इस अवधि के दौरान, बैंक अधिकारियों ने उनकी अनुपस्थिति को अनधिकृत मानते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक विभागीय कार्यवाही शुरू की. उन्हें ड्यूटी पर लौटने के लिए कई नोटिस भेजे गए और विभागीय जांच में भाग लेने के लिए भी कहा गया, लेकिन चूंकि वह जेल में थे, इसलिए वे उपस्थित नहीं हो पाए. बैंक ने उनके आवासीय पते पर नोटिस भेजे, जबकि उनके परिवार ने बैंक को उनकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी थी. बैंक ने 28 दिसंबर, 2023 को याची को सेवा से बर्खास्त कर दिया.

न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर की एकलपीठ ने कहा कि बैंक अधिकारियों को याची मिश्र की गिरफ्तारी और कारावास की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने जानबूझकर इस तथ्य की अनदेखी की. न्यायालय ने इस बात पर जोर दिया कि यदि कोई कर्मचारी ऐसी स्थिति में है जहां वह नोटिस प्राप्त करने या अपनी रक्षा करने में असमर्थ है, तो उसे अवसर देना वैध नहीं माना जा सकता.

न्यायालय ने सुप्रीम कोर्ट के “कृष्णाकांत बी. परमार बनाम यूनियन ऑफ इंडिया” मामले का भी हवाला दिया, जिसमें यह माना गया था कि अनाधिकृत अनुपस्थिति को कदाचार तभी माना जा सकता है जब यह जानबूझकर हो और मजबूर करने वाली परिस्थितियों का परिणाम न हो.

मिश्रा के मामले में, उनकी अनुपस्थिति जेल में होने के कारण थी, जिस मामले में उन्हें बाद में बरी कर दिया गया. विशेष न्यायाधीश, कुल्लू ने अपने फैसले में कहा था कि अभियोजन पक्ष मिश्रा के खिलाफ आरोप स्थापित करने में पूरी तरह विफल रहा और “अत्यधिक विसंगतिपूर्ण साक्ष्य” के आधार पर दोषी ठहराना अत्यधिक असुरक्षित होगा.

सेवा में बहाली और बकाया भुगतान का आदेश

अदालत ने कहा कि जिस अवधि के लिए मिश्रा पर अनाधिकृत अनुपस्थिति का आरोप लगाया गया था, उस पूरी अवधि में वह न्यायिक हिरासत में थे, इसलिए वह ड्यूटी पर उपस्थित होने की स्थिति में नहीं थे. न्यायालय ने इसे बैंक अधिकारियों का “अत्यंत विकृत और असंवेदनशील दृष्टिकोण” बताया और इसमें “दुर्भावना” का भी अनुमान लगाया.

उच्च न्यायालय ने 28 दिसंबर, 2023 के बर्खास्तगी आदेश को रद्द कर दिया. न्यायालय ने विनोद कुमार मिश्रा को तत्काल सेवा में बहाल करने और उन्हें सेवा की निरंतरता और वरिष्ठता के परिणामी लाभों के साथ, वर्तमान वेतन का भुगतान करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: पुलिस सिपाही गिरोह का सरगना, चार आरोपी गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago