(प्रतीकात्मक तस्वीर)
UP News: मेरठ में मवाना पुलिस और स्वाट टीम ने नकली करेंसी चलाने वाले गिरोह को पकड़ा है . इस गिरोह के 4 सदस्यों को पकड़ा है . ये सभी असली नोटो की गाड़ियों के बीच नकली नोटों को लगाकर बाजार में चलाते थे. पकड़े गए चार आरोपियों में एक आरोपी यूपी पुलिस का सिपाही इमरान है जोकि गाजियाबाद के भोजपुर थाना में तैनात है.
सिपाही इमरान इस गिरोह का सरगना है . गिरोह के तीन सदस्य अभी फरार हैं. पकड़े गए चारो अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सरगना इमरान के अलावा बाकि आरोपी वसीम, हाशिम और सलीम हैं.
ये गिरोह असली नोटों की गड्डी के बीच नकली करेन्सी लगाकर आम लोगो को ठगने का काम करता था. इस सभी लोगो को पुलिस ने भैंसा गांव के पास से गिरफ्तार किया है. इनके पास से पांच सौ रुपये की 18 गड्डियों में 18000 रुपये के नोट और दो सौ के नोटो की 19 गड्डियों में 7600 रुपये के नोट बरामद की गई है.
इन सभी गड्डियों में ऊपर और नीचे ही असली नोट लगाए हुए थे बाकि नोट नकली करेंसी की नोट हैं. इसके अलावा एक कार, मोटरसाइकिल तमंचा कारतूस और आधा दर्जन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
तस्कर गैंग पकड़े जाने के बाद एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि आज पुलिस को नकली नोटों की तस्करी और ठगी की शिकायत मिली थी जिसके बाद शॉर्ट टीम को मवाना भेजा गया और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक सिपाही भी शामिल है सिपाही गाजियाबाद में पोस्टेड है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.
ये भी पढ़ें: ये बहुजनों और गरीबों को दोबारा गुलाम बनाना चाहते हैं, RSS-BJP को संविधान नहीं, मनुस्मृति चाहिए: राहुल गांधी
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…