उत्तर प्रदेश

प्रेम या नियति का खेल? गर्भवती पत्नी की मौत सुनते ही पति की भी गई जान; क्या है 12 घंटे की दास्तान

True Love Story: नियति ने कभी-कभी ऐसी बेरहम कहानी लिखती है कि इंसान का सारा सुख-चैन पलभर में बिखर जाता है. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मोहल्ला निखई से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने प्रेम और नियति के रिश्ते पर एक मार्मिक सवाल खड़ा कर दिया है. अमेठी जिले के मोहल्ला निखई से एक ऐसी ही हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है. यहां एक नवविवाहित गर्भवती पत्नी की मौत की खबर सुनकर उसके पति ने भी सदमे में दम तोड़ दिया. महज 12 घंटे के अंतराल में दो जिंदगियों का यूं बुझ जाना, हर किसी की आँखें नम कर गया.

सपनों का संसार हुआ चूर-चूर

मृतक ज्योति (20 वर्ष) और उसके पति आकाश की शादी को अभी मुश्किल से एक साल ही हुआ था. दोनों के बीच गहरा प्रेम और अपनत्व था. वे जल्द ही आने वाले अपने पहले बच्चे के साथ एक खुशहाल संसार बसाने के सपने देख रहे थे.

बुधवार की सुबह ज्योति को अचानक प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था. इलाज के दौरान ज्योति की मौत हो गई.

पति ने सदमे में तोड़ा दम

जब यह दुखद खबर घर पहुंची, तो मानो आकाश पर बिजली गिर पड़ी. आकाश सुबह तक पिता बनने की खुशी में था, वह अपनी पत्नी के निधन की खबर सुनते ही बुत बन गया. परिवारजनों ने उसे संभालने की भरपूर कोशिश की, लेकिन सदमा इतना गहरा था कि वह उसे सहन नहीं कर सका. कुछ ही पल में आकाश वहीं गिर पड़ा, उसका चेहरा सफेद पड़ गया, और उसने भी वहीं दम तोड़ दिया.

साथ रखीं दो अर्थियां, सूनी हुई मां की गोद

जिस घर में कुछ ही घंटे पहले एक नवजात की किलकारियां गूंजने की तैयारी थी, वहां अब दो अर्थियां साथ-साथ रखी थीं. इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है. मां की गोद सूनी हो गई. बाप का सहारा छिन गया. इस घटना के बाद रिश्तेदारों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे.

मोहल्ले में पसरा सन्नाटा

पड़ोसियों ने बताया कि आकाश अपनी पत्नी ज्योति से बेइंतहा प्यार करता था और अक्सर कहता था कि ज्योति के बिना जिंदगी की कल्पना नहीं कर सकता. गांव के लोगों का कहना है कि दोनों हमेशा एक-दूसरे की परछाईं की तरह साथ दिखते थे. मोहल्ले में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है, हर कोई यही सवाल कर रहा है कि क्या इतना सच्चा प्रेम सच में मौत से भी आगे जा सकता है?

ये भी पढ़ें: ये शहाबुद्दीन की विरासत है…, हिना शहाब ने मतदान के बाद कहा- ‘जनता ने विकास और स्थिरता के लिए महागठबंधन को लाने का फैसला कर लिया है

पुलिस भी रह गई स्तब्ध

इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची. जायस थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पत्नी की मौत के कुछ ही घंटे बाद पति की भी मौत हो गई. दोनों की मौत सदमे के कारण हुई प्रतीत होती है.”

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

11 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

18 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

21 minutes ago

‘नहीं चुना तो मेरा नुकसान…’ भुवी की टीम इंडिया में वापसी पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…

43 minutes ago