Farewell ceremony of Amit Sharma: यमुनापार एम डब्लू ए / आर डब्लू ए फाउंडेशन (रजि.) ने अतिरिक्त निगमायुक्त श्री अमित शर्मा जी का भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन राम नगर स्थित आर डब्लू ए कार्यालय पर यमुनापार की समस्त आर डब्लू ए एवं एम डब्लू ए के प्रतिनिधियों के साथ बहुत धूमधाम से किया.
कार्यक्रम में सभी प्रतिनिधियों की श्री अमित शर्मा जी के कार्यों की बहुत प्रशंसा की कार्यक्रम की अध्यक्षता मानसरोवर पार्क के थानाध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह, डॉ. प्रमोद शर्मा ने की फाउंडेशन के संस्थापक/चैयरमेन दीपक शर्मा, अध्यक्ष एवं पूर्व निगम पार्षद श्री अनिल गौतम, महासचिव देवेंद्र पाल शर्मा, उपाध्यक्ष आनंद तिवारी की श्री अमित शर्मा जी को शाल व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर फाउंडेशन व राम नगर RWA के समस्त पदाधिकारी सर्वश्री रवि पंडित, सुभाष सभरवाल, डॉ. प्रवीण गर्ग, अमित पचौरी, शरद गुप्ता, अंकित बत्ता, देवी ठाकुर, प्रमोद शर्मा, सत्य पंडित, श्याम सुन्दर बंसल, गौरव सोनी, मौजूद रहे.
फाउंडेशन के चैयरमेन दीपक शर्मा ने कहा, अधिकारी आते हैं और अपना कार्यकाल करके चले जाते हैं बहुत ही कम अधिकारी ऐसे होते हैं जो क्षेत्र से जाने के बाद भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं ऐसी ही एक हस्ती का नाम अमित शर्मा हैं जिन्होंने दिल्ली नगर निगम में रहते हुए एक आम आदमी का कार्य करने में पीछे नहीं रहे ईमानदार निष्पक्ष छवि के कारण समस्त आर डब्लू ए ने उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की व उनके दीर्धायु व उन्नतिशील होने की कामना की.
इस मौके पर मौजूद रहे
श्रीमान जय किशन गुप्ता जी अध्यक्ष RWA चंद्रलोक
श्रीमान मुकेश टांक जी (संयोजक यमुनापार (RWA) बर्थडे ग्रुप) एवं
अध्यक्ष जन सेवा (RWA) अशोक नगर
मंडोली रोड मार्किट की अध्यक्ष श्रीमति बिन्नी वर्मा जी
श्रीमान डॉ फहीम बेग महासचिव RWA जाफराबाद
श्रीमान जगमोहन शर्मा जी अध्यक्ष बैंक कालोनी (RWA)
श्रीमान संजीव शर्मा जी अध्यक्ष गोरखपार्क (RWA)
श्रीमान N.L.निगम जी अध्यक्ष अमर कालोनी( RWA)
श्रीमान महाराज सिंह अध्यक्ष (Rwa)
श्रीमान परशुराम ठाकुर जी अध्यक्ष ब्रह्ममपुरी (Rwa)
R B यादव जी महासचिव सीलमपुर RWA
My एसोसियेशन के उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी जी
My एसोसियेशन की सचिव नीतू कांगड़ा जी
दीपक शर्मा चेयरमैन यमुनापार RWA/MWA फाउंडेशन (रजी.) एवं अध्यक्ष राम नगर RWA (रजी.)
देवेन्द्र शर्मा महासचिव यमुनापार RWA/MWA फाउंडेशन (रजी.) एवं महासचिव रामनगर RWA
-भारत एक्सप्रेस
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…