उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो शातिर महिला चोरों को धर दबोचा है. ये दोनों आरोपी महिलाएं बुर्के की आड़ में ई-रिक्शा में सफर करने वाले यात्रियों और खासकर सर्राफा बाजार के ग्राहकों को अपना निशाना बनाती थीं. पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों रुपए के सोने के आभूषण और नकदी बरामद की है.
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ये महिलाएं बाजार या भीड़भाड़ वाले इलाकों में ई-रिक्शा में बैठ जाती थीं. जैसे ही कोई अन्य सवारी या ग्राहक रिक्शा में बैठता था, ये बड़ी चालाकी से ब्लेड की मदद से उसका पर्स या बैग काटकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी उड़ा लेती थीं.
नगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस के आधार पर दोनों महिलाओं गुलफशा पत्नी समीर और तरन्नुम पत्नी साहिल को गिरफ्तार कर लिया. ये दोनों आरोपी मूल रूप से मुरादाबाद के वारसी नगर की रहने वाली हैं.
पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दो सोने के कंगन, एक अंगूठी, एक काला बैग और 22 हजार रुपए की नकदी समेत कुल 2.82 लाख रुपए का सामान बरामद किया है. पूछताछ के दौरान इन्होंने सर्राफा बाजारों में कई जगहों पर सोने की चेन और जेवर चोरी करने की बात भी कबूली है.
ये भी पढ़ें: रोजाना 200 करोड़ की चोट दे रहा है CJP प्रोटेस्ट, एक्शन के मूड में सुप्रीम कोर्ट; जानें अबतक के आंकड़े
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इन दोनों महिलाओं का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी गुलफशा के खिलाफ रामपुर, मेरठ, संभल और अमरोहा के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि तरन्नुम पर भी मेरठ और अमरोहा में आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने दोनों को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर दिया है.
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…