उत्तर प्रदेश

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

LDA Infrastructure Projects: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शहर के बुनियादी ढांचे और नई आवासीय योजनाओं को रफ्तार देने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने प्राधिकरण के पूर्व मुख्य अभियंता अवनीन्द्र कुमार सिंह के लंबे अनुभवों और तकनीकी दक्षता पर गहरा भरोसा जताते हुए उन्हें राजधानी की चार सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं के निरीक्षण और मार्गदर्शन का जिम्मा सौंपा है.

16 अक्टूबर 2026 को जारी इस आधिकारिक आदेश के तहत पूर्व चीफ इंजीनियर अब एलडीए के फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स में शामिल आईटी सिटी, वेलनेस सिटी, नैमिष नगर और वरुण विहार योजनाओं में होने वाले विकास कार्यों की निगरानी करेंगे.

राष्ट्र प्रेरणा स्थल के साथ मिली नई टाउनशिप प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी

आपको बता दें कि अवनीन्द्र कुमार सिंह को इससे पहले वसंत कुंज योजना में आकार ले चुके भव्य राष्ट्र प्रेरणा स्थल प्रोजेक्ट का सलाहकार नियुक्त किया गया था. अब एलडीए उपाध्यक्ष की ओर से जारी नए निर्देशों के बाद उनके कार्यक्षेत्र का विस्तार कर दिया गया है. राष्ट्र प्रेरणा स्थल की देखरेख के साथ-साथ अब उन्हें शहर की इन चार बड़ी टाउनशिप और टेक सिटी प्रोजेक्ट्स का समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करना होगा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं गति को बेहतर बनाने के लिए अपने अहम सुझाव प्राधिकरण को देने होंगे.

अनुभव के दम पर प्रोजेक्ट्स को समय से पूरा करने की रणनीति

एलडीए द्वारा जारी पत्र में साफ कहा गया है कि संबंधित योजनाओं में चल रहे सिविल और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट वर्क्स का नियमित तौर पर जायजा लिया जाए, ताकि ग्राउंड लेवल पर आ रही किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक अड़चन को तुरंत दूर किया जा सके.

प्रशासनिक जानकारों का मानना है कि राजधानी लखनऊ के विस्तार के लिए बनाई जा रही आईटी सिटी, वेलनेस सिटी जैसी नई टाउनशिप्स में निर्माण की गुणवत्ता और समयसीमा बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है. ऐसे में पूर्व मुख्य अभियंता के विशाल अनुभव का सीधा लाभ एलडीए को मिलेगा. प्राधिकरण का यह कदम न केवल प्रमुख योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन में मददगार साबित होगा, बल्कि शहरवासियों को भी विश्वस्तरीय सुविधाएं जल्द मिल सकेंगी.

यह भी पढ़ें: ‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

-भारत एक्सप्रेस

Anand Singh, Correspondent

Recent Posts

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

18 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

2 hours ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

2 hours ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

2 hours ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

2 hours ago