Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा और तरन्नुम को गिरफ्तार किया है. मुरादाबाद की रहने वाली इन दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने भारी बरामदगी की है.

amroha-police-arrest-women-thieves-burqa-blade-purse-cutting

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो शातिर महिला चोरों को धर दबोचा है. ये दोनों आरोपी महिलाएं बुर्के की आड़ में ई-रिक्शा में सफर करने वाले यात्रियों और खासकर सर्राफा बाजार के ग्राहकों को अपना निशाना बनाती थीं. पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों रुपए के सोने के आभूषण और नकदी बरामद की है.

कैसे करती थीं वारदात?

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ये महिलाएं बाजार या भीड़भाड़ वाले इलाकों में ई-रिक्शा में बैठ जाती थीं. जैसे ही कोई अन्य सवारी या ग्राहक रिक्शा में बैठता था, ये बड़ी चालाकी से ब्लेड की मदद से उसका पर्स या बैग काटकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी उड़ा लेती थीं.

नगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस के आधार पर दोनों महिलाओं गुलफशा पत्नी समीर और तरन्नुम पत्नी साहिल को गिरफ्तार कर लिया. ये दोनों आरोपी मूल रूप से मुरादाबाद के वारसी नगर की रहने वाली हैं.

लंबा है आपराधिक इतिहास

पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दो सोने के कंगन, एक अंगूठी, एक काला बैग और 22 हजार रुपए की नकदी समेत कुल 2.82 लाख रुपए का सामान बरामद किया है. पूछताछ के दौरान इन्होंने सर्राफा बाजारों में कई जगहों पर सोने की चेन और जेवर चोरी करने की बात भी कबूली है.

ये भी पढ़ें: रोजाना 200 करोड़ की चोट दे रहा है CJP प्रोटेस्ट, एक्शन के मूड में सुप्रीम कोर्ट; जानें अबतक के आंकड़े

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इन दोनों महिलाओं का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी गुलफशा के खिलाफ रामपुर, मेरठ, संभल और अमरोहा के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि तरन्नुम पर भी मेरठ और अमरोहा में आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने दोनों को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर दिया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital