Amroha Women Fight:अरुण चहल/अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. आमतौर पर मेलों में रौनक और हंसी-खुशी का माहौल होता है, लेकिन गजरौला इलाके के बिजौरा गांव में लगे मेले में नजारा कुछ और ही था. यहाँ सामान खरीदने को लेकर शुरू हुई एक मामूली सी कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई. महिलाओं के दो गुट आपस में इस कदर भिड़े कि वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.
जानकारी के अनुसार, बिजौरा गांव में एक मेले का आयोजन किया गया था. आसपास के गांवों के लोग वहां खरीदारी और मनोरंजन के लिए जुटे थे. तभी मेले की एक दुकान पर सामान लेने को लेकर कुछ महिलाओं के बीच बहस शुरू हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शुरुआत में लगा कि मामला सुलझ जाएगा, लेकिन देखते ही देखते जुबानी जंग हाथापाई तक पहुंच गई.
बता दें कि करीब आधा दर्जन महिलाएं एक अकेली महिला पर टूट पड़ीं. उन महिलाओं ने न केवल उसके बाल पकड़कर उसे जमीन पर घसीटा, बल्कि थप्पड़ों और चप्पलों की बौछार कर दी.
हैरानी की बात यह है कि हमलावर महिलाएं पूरी तरह बेखौफ नजर आ रही थीं. पीड़ित महिला खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन दबंग महिलाओं के गुट ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया. मारपीट के दौरान मेले में मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, हालांकि कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की.
इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह ‘चप्पल फाइट’ चल रही थी, मेले में पुलिसकर्मियों की तैनाती थी. बावजूद इसके, महिलाओं के बीच इतनी जबरदस्त मारपीट हो गई और पुलिस को भनक तक नहीं लगी. जब तक मामला शांत होता, मेले में अफरातफरी मच चुकी थी और लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे थे.
अब इस मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग कानून-व्यवस्था और महिलाओं के इस उग्र रूप को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. पुलिस अब इस वीडियो के आधार पर महिलाओं की पहचान करने में जुट गई है ताकि उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके.
गजरौला कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मामूली विवाद भी अगर समय रहते न सुलझे, तो वह बड़े बवाल का रूप ले सकता है.
ये भी पढ़ें: कानपुर में फर्जी IAS प्रेमी ने शादी का झांसा देकर ठग लिए 71 लाख रुपये, लड़की ने दर्ज कराई शिकायत
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…