अमरोहा के मेले में ‘चप्पल युद्ध’: बीच सड़क पर भिड़ीं महिलाएं, जमकर चले लात-घूंसे
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक मेले के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिलाओं के दो गुट आपस में भिड़ गए. सामान खरीदने के मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि आधा दर्जन दबंग महिलाओं ने मिलकर एक अकेली महिला को चप्पलों और थप्पड़ों से बुरी तरह पीट दिया.





