उत्तर प्रदेश

‘चोर को दोषी ठहराएं, घर को नहीं’ : रामलला के दरबार पहुंचे अनुपम खेर ने की अपील- कानून और भगवान पर रखें भरोसा

Anupam Kher Ayodhya: राम की नगरी अयोध्या पहुंचे फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले राम मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि चोर हर जगह मिल सकते हैं, लेकिन इससे मंदिर की गरिमा या पवित्रता कम नहीं होती.

बता दें कि, अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग के सिलसिले में अयोध्या आए हैं. उन्होंने फिल्म की शुरुआत से पहले रामलला का आशीर्वाद लिया.

अनुपम खेर के अयोध्या पहुंचते ही चारों तरफ भीड़ इकट्ठा हो गई. लोग उनकी एक झलक पाने के लिए मशक्कत करते नजर आए. पुलिस की सुरक्षा में मंदिर की तरफ बढ़ रहे इस लिजेंड्री एक्टर के साथ लोग सेल्फी लेते नजर आए.

कुछ लोगों की हरकतों से कम नहीं होगा सम्मान

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को अनुपम खेर ने आरोपियों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि जिस मंदिर को बनने में 500 साल लग गए, उसका सम्मान कुछ लोगों की हरकतों से कम नहीं हो सकता.

उन्होंने पूरे हिंदू समुदाय से कानून पर भरोसा रखने की अपील की. अनुपम खेर ने कहा कि अगर आपके घर में चोरी होती है तो आप चोर को दोषी ठहराते हैं, घर को नहीं. पूरे हिंदू समुदाय को यह बात समझनी चाहिए.

भगवान में रखें आस्था

एक्टर अनुपम खेर ने श्रद्धालुओं से भगवान में आस्था रखने की अपील की. उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने भगवान को दान दिया, उन्होंने यह दान रिश्वत के तौर पर नहीं दिया था कि बदले में भगवान उनके दान की सुरक्षा करेंगे. श्रद्धालुओं ने आस्था से चढ़ावा चढ़ाया था.

ये भी पढ़ें- जमीनी नेता या नितिन नबीन के करीबी? बांकीपुर से बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार पर सियासत तेज

गौरतलब है कि अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप में 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनपर भक्तों के चढ़ावे पर हाथ साफ करने का आरोप है. मामले को तूल पकड़ते ही राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य रहे अनिल मिश्रा को इस्तीफा देना पड़ा. अभी भी इस मामले की जांच चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

31 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago