Jalaun Court Order:जालौन/देबांशु गिरि: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां कोर्ट के सख्त आदेश के बाद एक भाजपा नेता, एट थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी (SHO) और कई अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने यह कदम उठाया है, जिससे महकमे में हड़कंप मच गया है.
जालौन के एट थाना क्षेत्र के एक चर्चित मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) उरई के आदेश पर बड़ी कानूनी कार्रवाई हुई है. कोर्ट के निर्देश के बाद भाजपा नेता कार्तिक त्रिपाठी, एट थाने में तैनात रहे तत्कालीन थाना प्रभारी (SHO), तत्कालीन उपनिरीक्षक (जंग बहादुर), दो अन्य पुलिसकर्मियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित महिला की शिकायत पर कई महीनों तक कोई कार्रवाई न होने के बाद यह मामला अब कोर्ट के दखल से एफआईआर तक पहुंचा है.
शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि 26 फरवरी 2026 को उसके साथ बीच सड़क पर छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट की गई. यही नहीं, आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश भी की. जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसे कार से कुचलकर जान से मारने का प्रयास किया गया. महिला का कहना है कि जब वह इस घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई. उसने देखा कि मुख्य आरोपी तत्कालीन SHO के सरकारी आवास पर आराम से बैठा हुआ था.
महिला ने आगे आरोप लगाया कि जब उसने इस बात का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो तत्कालीन SHO और वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की, उसका मोबाइल फोन छीन लिया और गाली-गलौज करते हुए उसे थाने से भगा दिया. पुलिस स्तर पर कोई सुनवाई न होने के कारण पीड़ित महिला को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा. अब सीजेएम कोर्ट के आदेश पर एट थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में UCC पर बड़ा कदम; अजमेर में जुटी भारी भीड़, दरगाह दीवान के उत्तराधिकारी ने रखी ये बड़ी शर्त
-भारत एक्सप्रेस
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…