योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निर्माणाधीन राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर म्यूजिमय बनाने का निर्णय लिया है. सीएम योगी के विजन को मिशन मानकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) इस विषय में जल्द ही निर्माण व विकास की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. उल्लेखनीय है कि गोमती नदी किनारे बसंतकुंज योजना सेक्टर-जे में निर्माणाधीन राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर म्यूजियम क्यूरेशन व आर्ट वर्क इंस्टॉलेशन के कार्यों को प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है.
इस कार्य को पूरा करने के मद में 65 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है तथा 22.55 करोड़ रुपए की धनराशि पहली किस्त के तौर पर जारी कर दी गई है. इसके अतिरिक्त, लखनऊ में राज्य संग्रहालय स्थित ओल्ड कोठी में कैफेटेरिया तथा लाइब्रेरी की स्थापना के कार्य को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है.
राज्य संग्रहालय परिसर में अवस्थित ओल्ड कोठी में कैफेटेरिया तथा ओल्ड कोठी के एक्सटेंशन में नवनिर्मित लाइब्रेरी की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है. इस कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी यूपी प्रोजेक्ट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सौंपी गई है. उल्लेखनीय है कि हाल ही में संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में अप्रेजल समिति की बैठक हुई थी.
इस बैठक में फैसला लिया गया था कि 4.87 करोड़ की लागत से इन दोनों कार्यों को पूरा किया जाए. ऐसे में, योगी सरकार ने इस कार्य पर मुहर लगाते हुए निर्माण व विकास के कार्यों को पूरा करने के लिए यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया है तथा निर्माण व विकास कार्यों को पूरा करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की धनराशि पहली किस्त के तौर पर जारी कर दी है.
ये भी पढ़ें: चाय के कप में गुस्से की उबाल: DM ने किया Transfer फिर भी सख्त कार्रवाई के लिए अड़े विधायक
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…