उत्तर प्रदेश

नरेंद्र गिरी केस से ‘गंदी साजिश’ तक… संत आशुतोष ब्रह्मचारी के पास है अखाड़ों के काले सच की पोटली!

रिपोर्ट- अनम फातिमा


अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद संत समाज में हलचल तेज हो गई है. इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने साफ शब्दों में अपनी बातों को रखा. उन्होंने बताया कि वे साल 2016 में करीब 84 दिनों तक संबंधित अखाड़े में रहे हैं और वहां की व्यवस्था, वहां के लोग और परिस्थितियों से पूरी तरह परिचित हैं.

महाराज ने कहा,

“संत समाज से जुड़े किसी भी संस्थान में यदि विवाद या शिकायतें सामने आती हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच होना बहुत जरूरी है. इसका मतलब है कि सत्य सामने आए और सनातन धर्म की मर्यादा बनी रहे. बिना जांच के किसी पर आरोप लगाना सही नहीं है. ”

आरोपों का जवाब और खुलासे की धमकी

आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने आगे कहा कि यदि उन पर निराधार आरोप लगाया गया, तो वो भी चुप नहीं रहेंगे. उन्होंने साफ कहा कि उनके पास उन आरोपों को खारिज करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं. महाराज ने संकेत दिया कि अखाड़े के कुछ संतों के खिलाफ महिलाओं द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की भी सच्चाई सामने लाने के लिए तैयार हैं.

साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पास नरेंद्र गिरी की मौत और आनंद गिरी के साथ जुड़े मामले की भी पूरी जानकारी है. उनका दावा है कि कुछ युवा संतों को झूठे मामलों में फंसाया गया और इसके पीछे कुछ अखाड़ों की गंदी साजिशें रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि रवींद्र पुरी और उनके समर्थकों की गतिविधियों से भी वे भली-भांति वाकिफ हैं और समय आने पर सभी तथ्य सार्वजनिक करेंगे.

महाराज ने कहा कि उनका मकसद किसी को बदनाम करना नहीं है. उनका ध्यान केवल संत समाज और सनातन धर्म की गरिमा को बनाए रखना है. उन्होंने कहा,

“हमारा उद्देश्य सिर्फ सत्य को सामने लाना और समाज को गलतफहमियों से बचाना है. जितना भी तथ्य हमारे पास हैं, उन्हें हम सार्वजनिक करने से पीछे नहीं हटेंगे. ”

इस बयान के बाद संत समाज में चर्चा तेज हो गई है. अब यह देखना होगा कि अखाड़ा परिषद और संबंधित संत इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं.

ये भी पढ़ें-असम की बदल जाएगी तस्वीर!! पीएम मोदी 13 मार्च को देंगे 32,000 करोड़ की सौगात

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

20 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

29 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

34 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

48 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

51 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

1 hour ago