Parliament Budget Session 2026: संसद के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला. कार्यवाही की शुरुआत में स्पीकर ओम बिरला (Om Birla) फिर से आसन पर लौटे. जैसे ही उन्होंने सदन की कार्यवाही शुरू की, विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे. स्पीकर ने बार-बार सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने की अपील की, लेकिन शोर-शराबा जारी रहा.
इसी बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश में एलपीजी संकट का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर ईरान से जुड़े तनाव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने की स्थिति बन गई है, जिसका असर भारत में गैस आपूर्ति पर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि एलपीजी की कमी से सबसे ज्यादा असर छोटे कारोबारियों और स्ट्रीट वेंडर्स पर पड़ रहा है.
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अमेरिका को यह तय करने का अधिकार नहीं है कि भारत किस देश से तेल या गैस खरीदे. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण देश के छोटे व्यापारी और आम लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने एक मंत्री का जिक्र करते हुए “एपस्टीन” का नाम भी लिया. इस टिप्पणी के बाद सत्ता पक्ष के सांसदों ने जोरदार विरोध जताया और सदन में हंगामा शुरू हो गया.
इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी को टोकते हुए कहा कि उन्होंने जिस विषय पर नोटिस दिया है, उसी के अनुसार बोलें. स्पीकर ने स्पष्ट कहा कि नियमों से हटकर किसी को भी बोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके बाद स्पीकर ने समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) से पूछा कि क्या वे कुछ कहना चाहते हैं. इस पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पहले विपक्ष के नेता को अपनी बात पूरी करने दी जाए, उसके बाद वे अपनी बात रखेंगे. हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही कुछ देर तक बाधित रही.
एलपीजी संकट पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी (Hardeep Singh Puri) लोकसभा में बयान दे रहे हैं. हरदीप पुरी के बयान के दौरान विपक्षी सदस्य एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगा रहे हैं. विपक्ष की नारेबाजी, जोरदार हंगामे के बीच हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा कि भारत में क्रूड सप्लाई सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि होर्मुज से 20 फीसदी आवाजाही प्रभावित है. देश में अभी पर्याप्त गैस है. गैस सिलेंडर पर पैनिक होने की जरूरत नहीं है. विपक्षी सदस्य नारे लगाते कह रहे है कि “देखो-देखो कौन आया एपस्टीन का दोस्त आया”
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…