उत्तर प्रदेश

अयोध्या: हाईटेक चश्मे के साथ राम जन्मभूमि परिसर में पहुंचा युवक- फिर जो हुआ…

अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में सोमवार को एक युवक को कैमरा-लगे चश्मे के साथ गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि युवक मंदिर परिसर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन कर रहा था.

गिरफ्तार युवक की पहचान गुजरात के वडोदरा निवासी जानी जयकुमार के रूप में हुई है. वह राम जन्मभूमि पथ पर बने कई सुरक्षा चेकपॉइंट्स से गुजरकर मंदिर परिसर के सिंहद्वार तक पहुंच गया था. सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, जब वह कैमरा-लगे चश्मे से तस्वीरें खींच रहा था, तब चश्मे पर लगी लाइट चमकने से उसकी हरकत पर संदेह हुआ.

चश्मे की कीमत लगभग 50,000 रुपये

सुरक्षा बलों ने तुरंत युवक को हिरासत में लिया. पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) बलरामचारी दुबे ने बताया कि चश्मे में दोनों तरफ कैमरे लगे हुए थे और एक बटन से तस्वीरें खींची जा रही थीं. यह हाई-टेक चश्मा करीब 50,000 रुपये का है.

सुरक्षा जवान को मिलेगा इनाम

एसपी दुबे ने बताया कि एसएसएफ के जवान अनुराग बाजपेई, जिन्होंने युवक को पकड़ा, को उनकी सतर्कता के लिए पुरस्कृत किया जाएगा. उनकी तत्परता से सुरक्षा में बड़ी चूक होने से बच गई.

युवक से की जा रही है पूछताछ

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार युवक पेशे से व्यापारी बताया जा रहा है. उससे पूछताछ जारी है ताकि पता लगाया जा सके कि उसने ऐसा क्यों किया और उसका उद्देश्य क्या था.

कैमरा-लगे चश्मे की विशेषताएं

चश्मे की कीमत

Ray-Ban वेबसाइट पर यह Meta Ray-Ban चश्मा 379 अमेरिकी डॉलर में लिस्टेड है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 32,473 रुपये होता है. यह चश्मा कई हाईटेक फीचर्स के साथ आता है, जिसमें वॉयस कमांड और टच कंट्रोल्स शामिल हैं.

कैमरा क्षमता

इस चश्मे में दोनों किनारों पर 12-12 मेगापिक्सल के कैमरे लगे होते हैं. यह वही सब कुछ कैप्चर करता है, जिसे यूजर अपनी आंखों से देख रहा होता है.

Open-EAR ऑडियो

इस चश्मे की स्टिक पर स्पीकर्स लगे होते हैं, जो यूजर के कानों के पास रहते हैं. इससे म्यूजिक सुनने और कॉल करने का अनुभव लिया जा सकता है, बिना सामने वाले को पता चले कि यूजर कॉल पर है.

माइक की सुविधा

Meta Ray-Ban चश्मे में माइक भी मौजूद होता है, जिससे फोन कॉल्स के दौरान बातचीत की जा सकती है. इसके अलावा, वॉयस कमांड के जरिए मैसेज रिकॉर्ड करके भेजा भी जा सकता है.


इसे भी पढ़ें-  दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 5 फरवरी को वोटिंग और 8 को होगी मतगणना


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

ईरान-अमेरिका जंग कब होगी खत्म? ट्रंप ने खुद बताई पूरी टाइमलाइन

Iran US war latest news: ईरान-अमेरिका युद्ध कब खत्म होगा? डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि…

9 minutes ago

विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत; AI डीपफेक और अश्लील कंटेंट हटाने का आदेश, पर्सनैलिटी राइट्स पर दिया यह फैसला

तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाई कोर्ट से पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अंतरिम राहत…

15 minutes ago

CJP प्रदर्शन के चलते सात मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, दिल्ली बार्डर सहित 8 जगहों पर नाके, 7 ट्रेन रद्द

CJP Protest Jantar Mantar: फरीदाबाद में दिल्ली बार्डर सहित दूसरे जिलों और राज्यों से लगते…

15 minutes ago

‘कोर्ट आना ही पड़ेगा…’, पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन के पर्सनैलिटी राइट्स मामले में कहा है कि यदि…

22 minutes ago

शराब पीने से रोका तो फाड़ दी वर्दी: बीच सड़क पर भिड़ गए ट्रैफिक पुलिस और पूर्व फौजी; देखें VIDEO

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में छलेसर पुलिस चौकी के पास सार्वजनिक जगह पर शराब पीने…

26 minutes ago

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया आरा, बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहे कारोबारी के सिर में मारी गोली

Ara Businessman Murder: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में दिनदहाड़े गोली मारकर एक हार्डवेयर…

28 minutes ago