दुनिया

चीन में तेजी से फैल रहा HMPV वायरस, वुहान में स्कूल बंद, एंटीवायरल दवाओं की कमी के चलते होने लगी कालाबाजारी

चीन में नया वायरस HMPV तेजी से फैल रहा है. वुहान में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. 10 दिनों में ही मामले 529% बढ़ गए हैं. एंटीवायरल दवाओं की कमी के कारण स्थिति गंभीर है. भारत, मलेशिया, जापान और स्पेन समेत कई देशों में यह वायरस दस्तक दे चुका है. भारत के 5 राज्यों में 8 मामले मिले हैं. केंद्र सरकार सतर्क है.

चीन के हालात

खबरों के अनुसार, HMPV के बढ़ते मामलों ने चीन में हड़कंप मचा दिया है. एंटीवायरल दवाओं की भारी कमी के कारण कालाबाजारी शुरू हो गई है. दवाइयां अब 41 डॉलर तक में बिक रही हैं. यह स्थिति चीन की स्वास्थ्य व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर करती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी चीन से वायरस से जुड़ी सभी जानकारी साझा करने को कहा है, लेकिन चीन अब तक पारदर्शिता दिखाने में विफल रहा है.

पूरी दुनिया में फैल रहा है

HMPV के मामले सिर्फ चीन तक सीमित नहीं हैं. भारत, मलेशिया, जापान, कजाकिस्तान और ब्रिटेन में भी संक्रमण फैल रहा है. स्पेन में स्थिति और भी गंभीर है, जहां अस्पतालों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. स्पेन के एलिकांटे क्षेत्र में 600 से अधिक ‘इन्फ्लूएंजा ए’ के ​​मामले सामने आए हैं, जो HMPV से जुड़े हो सकते हैं.

भारत में HMPV की स्थिति

भारत में अब तक 5 राज्यों में 8 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. सभी संक्रमित मरीज बच्चे हैं.

राज्यों में स्थिति:

कर्नाटक 2 – दोनों बच्चे

गुजरात 1 बच्चा

पश्चिम बंगाल 1 बच्चा

तमिलनाडु 2 –  दोनों बच्चे

महाराष्ट्र 2 – दोनों बच्चे

सरकार की तैयारियां और कदम

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों (ILI) और सांस संबंधी बीमारियों पर निगरानी बढ़ाने की सलाह दी है. राज्यों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और वायरस की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने भी स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ डिजिटल बैठक की है.


ये भी पढ़ें: Kim Jong Un का नया फरमान, उत्तर कोरिया में हॉट डॉग बैन, खाते या बेचते हुए धराए तो होगी लेबर कैंप की सजा


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

दावत में खाना खाते ही मच गई चीख-पुकार! 200 से ज्यादा लोग बीमार, राजस्थान के पाली में मचा हड़कंप

Pali Food Poisoning: राजस्थान के पाली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.…

5 minutes ago

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

47 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

50 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

54 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

59 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

1 hour ago