उत्तर प्रदेश

Ayodhya: बच्ची से हैवानियत के आरोपी के खिलाफ हुई बुलडोजर कार्रवाई, सरकार ने सपा नेता के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या के भदरसा में नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना के मामले में मुख्य आरोपी सपा के नेता मोईद खान के घर पर बुलडोजर कार्रवाई कर दी गई है. आरोपी की संपत्ति की राजस्व विभाग ने पैमाइश की है.

तो दूसरी ओर खाद्य सुरक्षा उपायुक्त ने बेकरी सील करने के साथ ही बेकरी का लाइसेंस भी रद्द कर दिया है. इसी के साथ ही पीड़ित परिजन को धमकाने के आरोप में भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

ये भी पढ़ें-जलवायु परिवर्तन ने बदला बारिश का पैटर्न…हालात और अधिक होंगे भयावह; एक शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मालूम हो कि ये मुद्दा विधानसभा में सीएम योगी आदित्‍यनाथ द्वारा उठाया गया था. इसी के साथ उन्होंने पीड़ित परिजनों के साथ मुलाकाल भी की थी. फिलहाल इस मामले में सपा नेता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इस मामले में दो सपा नेताओं समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. तीनों पर पीड़िता के परिजनों को धमकाने का आरोप है. कार्रवाई के सम्बंध में सोहावल SDM अशोक कुमार ने कहा, “बेकरी को अवैध पाए जाने के बाद सील कर दिया गया है और बेकरी को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है.”

इस घटना के सम्बंध में कोतवाली में एफआईआर दर्ज है. इसमें कहा गया है कि सपा नेता और नगर पंचायत भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा और एक अन्य ने रात 11 बजे अस्पताल जाकर धमकी दी. इसी के साथ ही मामले में सुलह करने की धमकी देने की बात भी कही गई है. पीड़िता फिलहाल जिला महिला अस्पताल भर्ती है. इस घटना में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि पीड़ित के परिजन को मामले की जानकारी तब हुई जब बच्‍ची गर्भवती हो गई.

ये लोग किए गए हैं गिरफ्तार

मालूम हो कि अयोध्‍या में 12 साल की बच्‍ची से गैंगरेप के आरोप में सपा के भदरसा नगर अध्‍यक्ष मोइद खान और उसकी बेकरी में काम करने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. एसएसपी राजकरन नैयर ने मीडिया को जानकारी दी कि सपा नेता ने पहले बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर इसका वीडियो बनाया. यही नहीं अपनी घटिया करतूत का वीडियो दिखाकर और धमकी देकर आरोपी करीब ढाई महीने तक रेप करता रहा. इस काम में कर्मचारी राजू खान ने उसकी पूरी मदद की. पुलिस ने पॉक्‍सो के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

3 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

11 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

54 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago