देश

दिल्ली कोचिंग हादसा: गिरफ्तार बेसमेंट के मालिकों को लगा तीस हजारी कोर्ट से झटका, CBI को ट्रांसफर किया गया मामला

Delhi Coaching Centre Incident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र कोचिंग सेंटर हादसे के दौरान 3 छात्रों की मौत के मामले में गिरफ्तार बेसमेंट के मालिकों की ओर से दायर जमानत याचिका का तीस हजारी कोर्ट ने निपटारा कर दिया है. अब सभी चारों आरोपी सीबीआई कोर्ट से जमानत की गुहार लगा सकते हैं. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया है मामले को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है.

अब सीबीआई इस मामले की जांच करेगी. जिसके बाद तीस हजारी कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार ने सभी चारों अभियुक्तों तेजिंदर सिंह, परविंदर सिंह, हरविंदर सिंह और सरबजीत सिंह की जमानत याचिका को सीबीआई अदालत यानी राऊज एवेन्यू कोर्ट के समक्ष जमानत याचिका दायर करने की छूट दे दी है.

ड्राइवर मनोज कथूरिया को मिली जमानत

इस मामले में गिरफ्तार ड्राइवर मनोज कथूरिया को सेंशन कोर्ट से कुछ शर्तों के साथ जमानत मिल गई थी. जबकि, मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया था. इसके अलावे बेसमेंट के चार मालिकों की ओर से दायर जमानत याचिका को भी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने खारिज कर दिया था. बाद में बेसमेंट के मालिकों ने सेंशन कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई, लेकिन इसी बीच दिल्ली हाइकोर्ट ने मामले को सीबीआई को सौप दिया था और कहा था कि सीबीआई सीवीसी के वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में जांच करेगी.

कोर्ट ने कहा था कि सीबीआई को यह सुनिश्चित करने के लिए सौंपी ताकि जनता को जांच पर कोई संदेश न हो. हाई कोर्ट ने पुलिस द्वारा मामले में ड्राइवर को गिरफ्तार करने पर आलोचना करते हुए कहा कि गनीमत है कि आपने बेसमेंट में घुसने वाले बारिश के पानी का चालान नहीं काटा. कोर्ट ने कहा, आपने कहा होता तो पानी की हिम्मत कैसे हुई कि वह बेसमेंट में घुस गया.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

54 seconds ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

14 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

31 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

35 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

40 minutes ago