रंगभरी एकादशी पर अबीर-गुलाल से सराबोर हुई रामनगरी, हनुमान जी का ‘निशान’ लेकर सड़कों पर निकले नागा साधु
रामनगरी अयोध्या में होली का उल्लास छा गया है. रंगभरी एकादशी के अवसर पर हनुमानगढ़ी से नागा साधुओं की टोली अबीर-गुलाल उड़ाते हुए निकली. परंपरा के अनुसार, साधु-संतों ने मंदिरों में जाकर भगवान को होली का निमंत्रण दिया.





