एसटीएफ की गिरफ्त में आतंकी लाजर मसीह.
Khalistani Terrorist Arrest: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से बब्बर खालसा इंटरनेशनल और आईएसआई मॉड्यूल के सक्रिय आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. आतंकी का नाम लाजर मसीह बताया जा रहा है. उसे यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है. पूछताछ में पता चला है कि आतंकी कई बड़े हमलों को अंजाम देने की फिराक में था.
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि लाजर मसीह ने महाकुंभ में हमले की साजिश रची थी, लेकिन पुलिस और खुफिया एजेंसियों की सतर्कता के चलते वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया. हमले के बाद लाजर मसीह पुर्तगाल भागने की फिराक में था.
आतंकी की गिरफ्तारी कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र से हुई है. बब्बर खालसा इंटरनेशनल और आईएसआई मॉड्यूल के सक्रिय आतंकवादी लाजर मसीह पुत्र कुलविंदर पंजाब के अमृतसर जिले का रहने वाला है. उसका परिवार गांव कुरलियान पोस्ट-माकोवल, थाना रामदास में रहता है. आतंकी की गिरफ्तारी गुरुवार सुबह लगभग 3:20 बजे हुई है. गिरफ्तारी अभियान कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में किया गया.
पता चला है कि आतंकी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है. इतना ही नहीं, आतंकी के पाकिस्तान के आईएसआई के साथ संपर्क का भी खुलासा हुआ है.
आतंकी के पास से तीन हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्टल समेत दो हथियार बरामद हुए हैं. साथ ही विदेश निर्मित सफेद विस्फोटक भी बरामद किया गया है. इसके अलावा उसके पास से गाजियाबाद के पते का आधार कार्ड और बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है.
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यूपी विशेष कार्य बल, कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि उसे कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में चलाए गए अभियान में सुबह करीब 3:20 बजे गिरफ्तार किया गया.
यश ने कहा, “गिरफ्तार आतंकवादी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के जर्मनी स्थित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में है.” बता दें कि 24 सितंबर 2024 को आतंकी पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार हुआ था. यूपी एटीएस और पंजाब पुलिस के इस ज्वाइंट ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…