उत्तर प्रदेश

Bahraich Violence: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को मिलने बुलाया, सदस्य लखनऊ रवाना

Bahraich Violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच में रविवार को दुर्गा विसर्जन के दौरान पथराव हुआ. इसके बाद हुई फायरिंग में गोली लगने से रामगोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी. रामगोपाल मिश्रा के परिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर मिलने के लिए बुलाया है. जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार के सदस्य सीएम से मिलने के लिए लखनऊ रवाना हो गए हैं. भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह पीड़ित परिवार के सदस्यों को सीएम के पास लेकर जा रहे हैं.

मृतक की मां और पत्नी ने क्या कहा

मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे मृतक की मां पत्नी और पिता का कहना है कि हम सीएम से मिलकर उचित कार्रवाई की मांग करेंगे. परिजनों ने यह भी कहा कि जिस तरह से उनके बेटे को गोली मारी गई है, ऐसे में आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए और उनका एनकाउंटर किया जाए.

आरोपी का एनकाउंटर होना चाहिए: मृतक का भाई

मृतक के भाई ने बताया कि हम मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे हैं. हम उनसे मांग करेंगे की आरोपी का एनकाउंटर होना चाहिए. मेरे भाई की गोली मारकर हत्या की गई है. अब्दुल हमीद के लड़के ने हत्या की है. जब हम मौके पर पहुंचे तो वहां लाठीचार्ज हो चुका था. भगदड़ मची थी. हम भी भागने लगे, हमें अपने भाई की चिंता थी कि वह कहां फंस गया है. एक बच्ची ने फायरिंग का इशारा किया तो हम वहां पहुंचे. जिस घर से हम होकर गुजरे थे, उसे भी आरोपियों ने जमकर पीटा था. वह भी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. यह घटना महाराजगंज मार्केट की है.

हम अपने भाई को वहां से उठाकर ले आए. हम रोड पर वाहन का इंतजार करते रहे, लेकिन किसी ने हमारी मदद नहीं की. हमने किसी तरह उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यदि हम आधे घंटे पहले अस्पताल पहुंच जाते तो शायद मेरा भाई बच जाता.

आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए: मृतक के पिता

मृतक के पिता ने कहा कि हम मुख्यमंत्री से मांग करेंगे की आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. जिस तरह से हमारे लड़के को मारा गया है, आरोपी को भी एनकाउंटर में मारा जाए. मेरे बेटे को गोली लगी थी. हम बहुत दुखी हैं.

स्थिति सामान्य, अब शुरू होगी कार्रवाई: बीजेपी विधायक

वहीं भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मिलने की इच्छा जाहिर की है. सीएम योगी ने कहा है कि इस कृत्य के लिए जो भी जिम्मेदार लोग होंगे, वो चाहें किसी भी पक्ष के हों, अधिकारी हों उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि सोमवार दोपहर के बाद से स्थिति कुछ सामान्य हुई है. अब कार्रवाई शुरू होगी. सीएम योगी ने बुलाया है तो कुछ न कुछ जरूर करेंगे.

क्या है मामला

बता दें कि 13 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल में विशेष समुदाय के द्वारा चलाई गई गोली से रामगोपाल की हत्या की गई थी. उपद्रव को शांत करने के लिए महाराजगंज में बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. शासन से भेजे गए पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं. जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार के सदस्य सीएम से मिलने के लिए लखनऊ रवाना हो गए हैं.

आईएएनएस

Recent Posts

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

56 minutes ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

1 hour ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

2 hours ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

3 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

3 hours ago