बसपा सुप्रीमो मायावती.
Mayawati on Bahraich Violence: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बहराइच की घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी निभाई गयी होती तो बहराइच की घटना कभी भी घटित नहीं होती.
बसपा मुखिया मायावती ने मंगलवार को एक्स पर लिखा कि यूपी के बहराइच जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति का खराब होकर काबू से बाहर हो जाना चिन्ताजनक है. ऐसे हालात के लिए शासन-प्रशासन की नीयत व नीति पक्षपाती नहीं बल्कि पूरी तरह से कानूनवादी होना चाहिए ताकि संबंधित मामला गंभीर न हो और यहां शान्ति व्यवस्था की स्थिति बनी रहे.
उन्होंने आगे लिखा कि त्योहार कोई भी व किसी मजहब का हो, शान्ति व्यवस्था सरकार की पहली जिम्मेदारी है. ऐसे अवसर पर विशेष प्रबंध जरूरी हैं. यदि ऐसी जिम्मेदारी निभाई गई होती तो बहराइच की घटना कभी भी घटित नहीं होती. सरकार हर हाल में अमन-चैन व लोगों के जान-माल व मजहब की सुरक्षा सुनिश्चित करे.
बता दें, उत्तर प्रदेश के बहराइचमें रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और आगजनी की घटना हुई. बहराइच में हुए बवाल में एक युवक की जान चली गई.
आरोप है कि रामगोपाल की पिटाई के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई. बहराइच में भड़की हिंसा के बाद पूरे इलाके में फोर्स तैनात है. जगह-जगह पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है. प्रभावित इलाकों में आधार कार्ड देखकर ही एंट्री दी जा रही है.
यह भी पढ़ें: बहराइच प्रकरण पर भड़के वीरेंद्र सिंह, कहा – ‘सरकार की बिना मर्जी पत्ता हिला कैसे?’
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…