उत्तर प्रदेश

Bahraich Violence: रामगोपाल को गोली मारने वाला सरफराज पुलिस मुठभेड़ में घायल, नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी

बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. दोनों को मुठभेड़ में गोली लग गई थी, जिसमें वे घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया. आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है.  हिंसा का मुख्य आरोपी सरफराज अपने भाई फहीम और तीन अन्य के साथ नेपाल भागने की फिराक में था, तभी पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई.

एडीजी ने मुठभेड़ को लेकर दिया बयान

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि बहराइच हिंसा से जुड़े आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है, जिसके बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गोली लगी है. जिसमें सरफराज, तालिब और फहीम शामिल है.

आरोपियों पर लगेगी रासुका

बहराइच की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने मामले की जानकारी दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि बहराइच में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी सरफराज, फहीम और तालिब को गोली लगी है. ये नेपाल भागने की तैयारी में थे. उनका कहना है कि हिंसा से जुड़े सभी आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

12 minutes ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 9 मौतों से बढ़ा तनाव, CM ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…

20 minutes ago

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

31 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

48 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

51 minutes ago