Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Family Dispute

दिल्ली हाई कोर्ट ने समीर मोदी मारपीट मामले में बीना मोदी और ललित भसीन के खिलाफ चल रहे केस को रद्द कर दिया है. आपसी सहमति और समझौता होने के बाद समीर मोदी ने अपनी शिकायत वापस ले ली, जिसके बाद जस्टिस सौरभ बनर्जी ने यह आदेश सुनाया.

बलिया के नगरा क्षेत्र में एक दामाद ने अपनी पत्नी और सास की चाकू मारकर हत्या कर दी. आरोपी छत के रास्ते घर में घुसा और ससुर व अपने बेटे पर भी हमला किया. ससुर की हालत गंभीर है और उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है.

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने अपनी ननद मंधिरा कपूर के खिलाफ मानहानि का केस किया है. पटियाला हाउस कोर्ट ने मंधिरा को नोटिस जारी कर 30 मार्च तक जवाब मांगा है.

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के भगवानपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी. बीच-बचाव करने आए दो भाई भी घायल हुए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बदायूं में समधन अपने बेटी के ससुर से प्यार कर फरार. जेवर, रुपये, सिलेंडर तक ले गई। पति ट्रक ड्राइवर, समधी को बुलाती थी. पुलिस जांच में. सामाजिक मर्यादाएं टूटीं.

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में जेल में बंद उनकी पत्नी मुस्कान के गर्भवती होने की खबर से सौरभ के परिवार में हड़कंप मच गया है. हाल ही में मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिससे सौरभ के परिजन हैरान हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया, क्योंकि उसने झूठे आरोपों से पति व ससुरालवालों पर अदालत की अवमानना की याचिका दायर की थी, महिला ने साक्ष्य में वीडियो पेश किया था.

झांसी के एरच थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक ने गाली-गलौज से रोकने पर अपनी मां की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.