उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में सीएम योगी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Balrampur Viral Video: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. वीडियो में एक व्यक्ति पेट्रोल पंप पर विवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया और पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह वीडियो जिले के नाहर बालागंज क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है. करीब 41 सेकंड के इस वीडियो में एक बाइक सवार व्यक्ति ईंधन भरवाने के दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारी से किसी बात को लेकर बहस करता नजर आता है. इसी दौरान उसने मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस

मामले की जानकारी मिलते ही बलरामपुर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और इसकी जांच शुरू कर दी. अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. साथ ही उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें भी गठित की गई थीं.

पुलिस की जांच के बाद आरोपी की पहचान मंगतू उर्फ शाहिद रजा के रूप में हुई. अधिकारियों के अनुसार उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

ये भी पढ़ें- ‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर फोन काटा, तो पत्नी पहुंची थाने; पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किया जा रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा, जिसके बाद मामले में त्वरित कदम उठाए गए.

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच की जाती है. यदि किसी व्यक्ति द्वारा कानून का उल्लंघन किया जाता है या सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago