Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बलरामपुर में सीएम योगी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बलरामपुर के एक पेट्रोल पंप पर हुए विवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Balrampur News, CM Yogi, Yogi Adityanath

Balrampur Viral Video: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. वीडियो में एक व्यक्ति पेट्रोल पंप पर विवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया और पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह वीडियो जिले के नाहर बालागंज क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है. करीब 41 सेकंड के इस वीडियो में एक बाइक सवार व्यक्ति ईंधन भरवाने के दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारी से किसी बात को लेकर बहस करता नजर आता है. इसी दौरान उसने मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस

मामले की जानकारी मिलते ही बलरामपुर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और इसकी जांच शुरू कर दी. अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. साथ ही उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें भी गठित की गई थीं.

पुलिस की जांच के बाद आरोपी की पहचान मंगतू उर्फ शाहिद रजा के रूप में हुई. अधिकारियों के अनुसार उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

ये भी पढ़ें- ‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर फोन काटा, तो पत्नी पहुंची थाने; पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किया जा रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा, जिसके बाद मामले में त्वरित कदम उठाए गए.

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच की जाती है. यदि किसी व्यक्ति द्वारा कानून का उल्लंघन किया जाता है या सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital