यूपी के बरेली में तैनात महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान के खिलाफ मेरठ के मेडिकल थाने में आय से अधिक संपत्ति के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. थाने में FIR होने के बाद एंटी करप्शन की टीम इंस्पेक्टर और उसके नजदीकी रिश्तेदारो संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है.
हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि नरगिस खान की सपा सरकार में मजबूत पकड़ थी यही कारण है कि उस दौरान उसकी पोस्टिंग हापुड़ और मेरठ के महिला थाने में इंचार्ज रही. साल 2021 में इंस्पेक्टर नरगिस खान और उसके पति सुरेश कुमार को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था. दोनों के खिलाफ डिप्टी लेबर कमिश्नर से करोड़ों रुपए के गबन का मुकदमा दर्ज किया गया था.
मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी नरगिस खान वर्तमान में CID की बरेली यूनिट में तैनात हैं. जांच में कई ऐसे वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों का खुलासा हुआ है, जो उनके घोषित स्रोतों से मेल नहीं खाते. मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित दस्तावेज, बैंक खातों और चल-अचल संपत्तियों की विस्तृत जांच की जा रही है. केस अब एंटी करप्शन यूनिट या सतर्कता विभाग को सौंपे जाने की संभावना है.
पुलिस के जानकारों का कहना है कि यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो आगे की कार्रवाई में, निलंबन और विभागीय जांच भी शामिल हो सकती है. नरगिस खान मेरठ में एक बच्ची के बरामद होने के बाद उसको गलत तरह से सुपुर्द किए जाने के मामले में सस्पेंड भी किया गया था.
ये भी पढ़ें: गुड़गांव SHO पर यौन शोषण का आरोप, महिला वकील की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 6 जून को सुनवाई
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम…
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…
Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद…
नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…
Keshav Prasad Maurya: जालौन के उरई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन…
South Korea Investment: दक्षिण कोरिया के सियोल में Korea-India Bridge 2026 का शुभारंभ हुआ, जिसमें…