Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गुड़गांव SHO पर यौन शोषण का आरोप, महिला वकील की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 6 जून को सुनवाई

दिल्ली की एक महिला वकील ने गुरुग्राम सेक्टर 50 थाने के एसएचओ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर 6 जून को सुनवाई करेगा.

Delhi Student sexually assaulted

दिल्ली छात्र यौन शोषण (सांकेतिक तस्वीर)

हरियाणा के गुड़गांव के SHO के खिलाफ यौन शोषण के मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 6 जून को सुनवाई करेगा. शिकायतकर्ता महिला वकील ने यह याचिका दायर की है. जस्टिस प्रशांत कुमार.मिश्रा और जस्टिस एजी मसीह की बेंच मामले में सुनवाई कर रही है.

दिल्ली की एक महिला वकील ने दिल्ली के सब्जी मंडी थाने में गुरुग्राम के सेक्टर 50 थाने के एसएचओ के खिलाफ यौन उत्पीड़न और अमानवीय व्यवहार की शिकायत की है. जिसके बाद सब्जी मंडी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर कर इसे जांच के लिए गुरुग्राम पुलिस को भेज दिया था.

वकील पर भी दर्ज हुआ केस

21 मई को शिकायतकर्ता महिला वकील के खिलाफ सेक्टर 50 थाने में महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी करने पर एफआईआर दर्ज किया गया था. महिला वकील का आरोप है कि थाने में उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उसे सुबह 3 बजे तक थाने में बैठाए रखा गया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस अधिकारियों ने विस्तृत जांच के लिए एसआईटी गठित की है.

बता दें कि एक महिला और उसके पति का विवाद चल रहा था. महिला ने अपने पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसपर गुरुग्राम के महिला थाना सेक्टर 50 में दोनों पक्षों को बुलाया गया. दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई लेकिन जैसे ही दोनों पक्ष महिला थाना सेक्टर 51 से बाहर निकले तभी महिला और उसके पति के बीच झगड़ा हो गया, जिसपर सेक्टर 50 थाने को सूचना दी गई.

जिसपर सेक्टर 50 थाने की पुलिस मौके पर पहुचकर दोनों पक्षों को थाने लेकर जाने लगी तो महिला वकील ने भी साथ चलने के लिए कहा, लेकिन पुलिस ने साथ ले जाने से मना कर दिया. थोड़ी देर बाद महिला वकील भी थाने पहुच गई और मुवक्किल की पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी.

थाना में जब महिला हवलदार बीच-बचाव के लिए आई तो उसके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी. इतना ही नही.थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को भी देख लेने की धमकी भी दी. महिला हवलदार की शिकायत पर महिला वकील के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: मीरवाइज मौलवी फारूकी हत्या मामला, अयूब डार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 15 जुलाई को सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital