Bareilly Encounter News: बरेली के इज्जतनगर इलाके में सोमवार को जिस खूनी खेल ने पूरे शहर को दहला दिया था, उसका अंत मंगलवार तड़के एक पुलिस एनकाउंटर के साथ हुआ. अपनी ही सास और साले की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी अफसर खान को पुलिस ने एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. यह मुठभेड़ इज्जतनगर के सहारा ग्राउंड के पास सुबह तड़के हुई, जब पुलिस आरोपी की घेराबंदी करने की कोशिश कर रही थी.
इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना की शुरुआत सोमवार को हुई थी. आरोपी अफसर खान का अपनी पत्नी के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था. मामले को सुलझाने के लिए सोमवार को दोनों पक्षों के बीच एक पंचायत बुलाई गई थी. घर के बड़े-बुजुर्ग और रिश्तेदार साथ बैठकर सुलह की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अफसर खान के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था. बात सुलझने के बजाय बिगड़ गई और देखते ही देखते उसने आपा खो दिया.
अफसर खान ने पंचायत के बीच में ही चाकू निकाला और अपनी सास और साले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. उसने दोनों को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. इस हमले में उसने अपनी पत्नी को भी नहीं बख्शा और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी.
ये भी पढ़ें- अलीगढ़: अस्पताल के बेड पर प्रेमी को मारी गोली, प्रेमिका के सिपाही भाइयों ने फिल्मी अंदाज में किया हमला
पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी अफसर खान इज्जतनगर के सहारा ग्राउंड के आसपास छिपा हुआ है. पुलिस की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी. खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अफसर खान को गोलियां लगीं और वह ढेर हो गया.
वारदात वाली जगह और मुठभेड़ स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी बेहद खतरनाक था और उसने सरेआम रिश्तों का कत्ल किया था. घायल पत्नी का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. इस एनकाउंटर के बाद इलाके के लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है, क्योंकि इस दोहरे हत्याकांड के बाद से ही शहर में दहशत का माहौल था.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…