Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूपी के बरेली हिंसा मामले में शामिल लोगों की हो रही पहचान, इतने दिनों से चल रही थी प्लानिंग

यूपी के बरेली में शुक्रवार, 26 सितंबर को हुई हिंसा से जुड़ी बड़ी जानकारी  सामने आई है. पुलिस ने बताया कि हिंसा से जुड़े उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. साजिश करने वालों पर NSA के तहत की जाएगी कारवाई.

यूपी के शहर बरेली में शुक्रवार 26 सितंबर को एक प्रदर्शन को स्थगित करने के बाद बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसने एक बड़ी हिंसा का रूप ले लिया.

हादसे को लेकर लगातार बड़े-बड़े खुलासे हो रहे है, जिसमें पता चला है की ये हिंसा साजिश का हिस्सा थी. फिलहाल पुलिस हिंसा से जुड़े उपद्रवियों और साजिश रचने वालों की पहचान करने में जुटी हुई है. पुलिस के अनुसार उपद्रवियों और साजिश में शामिल लोगों पर  NSA तहत करवाई की जाएगी. साथ ही प्रदर्शन के ऑर्गनाइजर्स पर भी NSA लगाने की तैयारी है.

39 लोग हुए गिरफ्तार

मामले को लेकर पुलिस सक्रिय रूप से जांच कर रही है. पुलिस बरेली के हिंसा वालों जगहों की सीसीटीवी फुटेज और कई लोगों के कॉल रिकॉर्ड की जांच कर शामिल लोगों की पहचान कर रही है. दावा है कि इस हिंसा की प्लानिंग 5 दिनों पहले से ही चल रही थी. फिलहाल मामले को लेकर पुलिस ने 10 FIR दर्ज की है और 39 लोगों को गिरफ्तार किया है.

कैसे हुई हिंसा की शुरुआत

जुमे की नमाज के बाद कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय धर्मगुरु और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर मस्जिद के पास भारी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठे हुए थे, जिसका उद्देश्य ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान का समर्थन करना था. जब प्रदर्शन को स्थगित करने को कहा गया गुस्से से भरे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. जिसके बाद इस अभियान ने एक हिंसा का रूप ले लिया.

लाठियों से लैस थे लोग

इस पूरे हिंसा का विडियो सोशल मीडिया और टीवी समाचार चैनलों पर दिखाई दा रही है जिसमें स्थानीय लोग पुलिस के साथ झड़प करते हुए नजर आ रहे है. वीडियो में देखा जा सकता है की लोगों लाठियों से लैस है.

अधिकारी ने हिंसा स्थल का लिया जायजा

मामले की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी जायजा लेने के लिए हिंसा स्थल पर पहुंचे.  जहां उन्होंने मीडिया को बताया की स्थिति अब सामान्य और नियंत्रित है, किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. साथ ही लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:यूपी में दशहरे पर अराजकता रोकने के लिए सीएम योगी ने उठाया कड़ा कदम, मिशन शक्ति 5.0 को सक्रिय करने का दिया आदेश

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital