Bareilly violence Yogi Adityanath Statement: उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर दिन शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा को काबू करने के लिए यूपी पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया. अब इस हिंसा के गुनहगारों को सजा देने के लिए यूपी पुलिस ने कमर कस ली है.
पुलिस ने इस मामले में मौलाना तौकीर रजा समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मौलाना तौकीर रजा को ही इस हिंसा का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. अब इस मामले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ‘ ये मौलाना भूल गया कि ये शासन किसका है’.
#Breaking: @ILOVEMOHAMMAD
मजहब के नाम पर जेहाद का जहर फैलाने वाले लोगों की बेशर्म और नापाक करतूत का जवाब
See how Yogi ji’s police treated the Jihadis in Bareilly…#Police #UP #SP #BJP #Mohammad #viral #policeaction #Barelly #Yogiadityanath #mohammdvsmahakaal pic.twitter.com/1DojsMPawt— Mukund Shahi (@Mukundshahi73) September 26, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे. वहां उन्होंने मंच से दंगाइयों को ललकारते हुए कहा कि दंगा करने वाले मौलाना ये भूल गया कि ये शासन किसका है. वो मानता था कि वो धमकी देगा और जबरदस्ती जाम कर देगा. हमने कहा कि जाम नहीं होगा और ना ही कर्फ्यू होगा. हम ऐसा सबक सिखाएंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ियां दंगे करना भूल जाएंगी.
बरेली में मौलाना भूल गया कि शासन किसका है…
ऐसा सबक सिखाएंगे कि आने वाली पीढ़ी दंगा करना भूल जाएगी… pic.twitter.com/jxVA9vNLw8
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 27, 2025
2000 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज
यूपी पुलिस ने बरेली हिंसा मामले में कुल 39 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं 2000 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. वहीं इस मामले में यूपी पुलिस ने कुल 10 मामले दर्ज किये हैं. जिसमें से 7 मामलों में मौलाना तौकीर रजा का नाम है.
क्या है मामला?
शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा की अपील के बाद बरेली में भीड़ सड़क पर उतर आई थी. इस दौरान उनके हाथों में ‘आई लव मोहम्मद’ के बैनर थे. भीड़ लगातार नारेबाजी करते हुए चली जा रही थी. इस दौरान जब पुलिस ने भीड़ ने उन्हें रोका तो पथराव कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने हिंसक हुई भीड़ को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.
कल बरेली में हुए लाठीचार्ज के समर्थन में आज लखनऊ की सड़कें योगी आदित्यनाथ के पोस्टरों से पटी दिखीं. सड़कों पर नए होर्डिंग लगवाकर उसपर ‘आई लव श्री योगी आदित्यनाथ जी’ और ‘आई लव बुलडोजर’ लिखा दिखाई दिया.
कुछ नेताओ के कर्म ही उनके राजयोग बनाते है।
पूरा सोशल मीडिया “I Love Yogi Adityanath Ji” से पटा पड़ा है।
जिन विषयों पर दूसरे नेता बोलने से भी डरते है उन पर महाराज जी ल/ट्ठ बोलता है। pic.twitter.com/qr7xbnnF0I
— Baliyan (@Baliyan_x) September 27, 2025
कहां से शुरू हुआ I Love Muhammad विवाद
4 सितंबर को उत्तर प्रदेश के कानपुर में बारावफात (ईद मिलाद-उन्नबी) का जुलूस निकाला जा रहा था. इसी दौरान एक ग्रुप ने ‘I Love Muhammad’ लिखा एक बैनर जुलूस मार्ग पर लगा दिया. जिसका हिंदू संगठनों ने विरोध किया और इसकी जानकारी पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने ना सिर्फ बैनर हटा दिये बल्कि 9 लोगों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कर ली. पुलिस ने इस मामले में 15 अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था. बाद में यह विवाद बढ़ गया और कई अन्य शहरों में ‘I Love Muhammad’ के समर्थन में रैलियां, बैनर और पोस्टर लगने लगे. इसके जवाब में हिंदू संगठनों ने I Love Mahadev या I Love Mahakaal जैसे बैनर लगाए.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

