दुनिया

BRICS में शामिल होने की कोशिश में फिलिस्तीन, चीन ने दिया समर्थन

Palestine BRICS Membership: फिलिस्तीन ने अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. उसने BRICS समूह में सदस्यता के लिए औपचारिक आवेदन कर दिया है. BRICS वो ग्रुप है जिसमें दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं. इस ग्रुप में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश हैं. हाल ही में इसमें मिस्त्र, इथियोपिया, ईरान, यूएई और इंडोनेशिया भी जुड़ चुके हैं.

फिलिस्तीनी राजदूत ने क्या बताया?

रूस में फिलिस्तीनी राजदूत अब्देल हफीज नोफाल ने बताया कि फिलहाल उनका देश अतिथि सदस्य के तौर पर BRICS में शामिल हो सकता है और बाद में पूर्ण सदस्यता की ओर बढ़ेगा. उनका मानना है कि ये शुरुआत है लेकिन इससे फिलिस्तीन को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी.

चीन ने दिया समर्थन

इस आवेदन पर चीन ने खुलकर समर्थन दिया है. बीजिंग में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि BRICS विकासशील देशों के लिए सहयोग का एक अहम मंच है और हम समान विचारधारा वाले देशों का स्वागत करते हैं. चीन का ये बयान फिलिस्तीन के लिए एक बड़ी कूटनीतिक राहत माना जा रहा है.

UNGS में भी समर्थन

दूसरी ओर, फिलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी समर्थन मिल रहा है. कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल और ब्रिटेन जैसे देशों ने उसे एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी है. हालांकि इजराइल इससे नाराज है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने साफ कहा है कि वे किसी भी हाल में ‘आतंकी राष्ट्र’ को स्वीकार नहीं करेंगे.

इसे भी पढ़ें-कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UN में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को दिया करारा जवाब?

फिलिस्तीन की BRICS में सदस्यता अगर आगे बढ़ती है तो उसे वैश्विक दक्षिण के देशों का समर्थन मिलेगा और उसकी आवाज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और बुलंद होगी. ये कदम फिलिस्तीन की विदेश नीति में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

8 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

9 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago