Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jaunpur News: 74 साल की उम्र में बुजुर्ग ने की थी 35 साल की महिला से शादी, सुहागरात के टाइम निकल गए प्राण

जौनपुर के बुजुर्ग संगरू राम ने 35 साल की महिला से शादी की, लेकिन सुहागरात के बाद उनकी अचानक मौत हो गई. परिवार ने मामला संदिग्ध बताया और अंतिम संस्कार रोक दिया.

Jaunpur News, Uttar Pradesh

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में 75 साल के बुजुर्ग संगरू राम ने 35 साल की महिला मनभावती से शादी की. शादी के बाद सुहागरात की रात बिताने के कुछ ही समय बाद बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई, जिससे गांव में सनसनी फैल गई.

संगरू राम की पहली पत्नी की एक साल पहले मौत हो चुकी थी. उनके कोई संतान नहीं थी और वे अकेले ही खेती करके जीवन यापन कर रहे थे. जबकि उनके भाई और भतीजे दिल्ली में रहकर कारोबार करते हैं. गांववालों ने बताया कि संगरू राम पिछले कुछ दिनों से दूसरी शादी करने की बात कर रहे थे, लेकिन गांव वाले उन्हें उम्र ज्यादा होने की वजह से मना करते रहे.

सुहागरात बनी आखिरी रात

सोमवार को संगरू राम ने मनभावती से कोर्ट मैरिज की और फिर मंदिर में विधिवत शादी की. मनभावती भी अपनी पहली शादी से तलाकशुदा थीं और उनके तीन बच्चे हैं, दो बेटियां और एक बेटा. शादी के दौरान मनभावती ने बताया कि संगरू राम ने उनसे कहा था, “तुम बस मेरा घर संभाल लेना, बच्चों की जिम्मेदारी मैं उठाऊंगा.”

शादी के बाद दोनों ने रात में काफी देर तक बातें कीं, लेकिन सुबह संगरू राम की तबीयत अचानक खराब हो गई. उन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे 6 लोगों की मौत

गांव में फैली अफवाहें और परिवार की शंका

इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. संगरू राम के भतीजों ने मामले को संदिग्ध बताया और अंतिम संस्कार रोक दिया. अब सवाल यह उठता है कि क्या पुलिस इस मामले में जांच और पोस्टमार्टम कराएगी या नहीं.

गांव के लोग इस घटना को लेकर हैरान हैं और चर्चा कर रहे हैं कि इतनी उम्र में शादी करने के बाद अचानक मौत कैसे हो गई. प्रशासन और पुलिस से अब यह उम्मीद की जा रही है कि मामले की साफ-साफ जांच की जाएगी ताकि वास्तविक कारण सामने आ सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital