ब्रह्महर्षी वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने आज कई कार्यक्रमों में शिरकत की. 26 जून 2025 को सुबह लगभग 11 बजे से स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की.
उसके बाद वे ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर वहां 20 से अधिक विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण और दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया. यहां तस्वीरों में स्थानीय पदाधिकारी और लोग उपेन्द्र राय का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं.
महाचंद्र प्रसाद ऋषिकांत राय, त्रिलोकी राय, राजीव राय, आशीष राय समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय की मौजूदगी में कार्यक्रम को और गरिमामय बनाया.
ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपेंद्र राय का जोरदार स्वागत किया. तस्वीरों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं, जो इस आयोजन के उत्साह को दर्शाता है. इस अवसर पर CMD उपेन्द्र राय ने भी स्थानीय समुदाय के सहयोग की सराहना की और सांस्कृतिक विरासत को संजोने के प्रयासों में योगदान देने की बात कही.
इस कार्यक्रम से पहले भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय स्वामी सहजानंद सरस्वती स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुए थे. जहां उन्होंने गाजीपुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. आयोजन स्थल की तस्वीरों में उन्हें दीप प्रज्वलित करते हुए देखा जा सकता है, जहां स्वामीजी की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई.
PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…
Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…
France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…
उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…
Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…