दुनिया

चीन का नया ‘मच्छर ड्रोन’, साइंस फिक्शन जैसी है तकनीक, लेकिन असल में है बहुत खतरनाक

ड्रोन टेक्नोलॉजी ने पिछले कुछ सालों में जो प्रगति की है, वो किसी साइंस फिक्शन फिल्म से कम नहीं लगती. लेकिन अब चीन ने जो किया है, वो वाकई हैरान कर देने वाला है. चीन एक ऐसा माइक्रो ड्रोन बनाने की तैयारी में है, जो मच्छर से भी छोटा होगा. सोचिए, एक ऐसा ड्रोन जो आपकी आंखों से छिपा रह सके और आपकी बातचीत, मूवमेंट, यहां तक कि पासवर्ड तक चुरा ले.

हाल ही में चीन की सरकारी मीडिया ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वैज्ञानिक हाथ में एक बेहद छोटा, मच्छर जैसे दिखने वाला ड्रोन पकड़े नजर आए. ये कोई खिलौना नहीं, बल्कि चीन की अगली जासूसी तकनीक हो सकती है. दावा है कि ये माइक्रो ड्रोन सैन्य अभियानों के साथ-साथ उन मिशनों में भी काम आएंगे जहां बेहद गोपनीयता की जरूरत होती है.

इस तकनीक को लेकर दुनिया के कई सुरक्षा विशेषज्ञ चिंतित हैं. उनका कहना है कि इतने छोटे आकार का ड्रोन आसानी से किसी भी व्यक्ति या जगह तक पहुंच सकता है और वो भी बिना पकड़े गए.
<

पासवर्ड से लेकर वायरस तक कई खतरे

अमेरिका में रक्षा मामलों के विशेषज्ञ टिमोथी हीथ ने चेतावनी दी है कि इस तरह के ड्रोन का इस्तेमाल निजी जानकारी चुराने के लिए किया जा सकता है जैसे आपका फोन पासवर्ड या बैंक डिटेल.

ये भी पढ़ें- Viral Video: फॉलोअर्स की भूख में पटरियों पर उतरी ‘ड्रामा क्वीन’, 15 ट्रेनों को करना पड़ा डायवर्ट, पुलिस के छूट गए पसीने

जैविक हमलों का भी बन सकता है जरिया

वहीं गूगल के साथ काम कर चुकी टेक्नोलॉजिस्ट ट्रेसी फॉलोज ने इससे जुड़े एक और खतरे की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा कि ऐसे माइक्रो ड्रोन से खतरनाक केमिकल या वायरस भी ट्रांसपोर्ट किए जा सकते हैं. यानी बात सिर्फ जासूसी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तकनीक जैविक हमलों का जरिया भी बन सकती है.

पहचानना नामुमकिन, रोकना मुश्किल

सबसे बड़ी चुनौती यह है कि ये ड्रोन मच्छर जैसे दिखते हैं और उतने ही छोटे होते हैं. ऐसे में किसी आम व्यक्ति के लिए इन्हें पहचानना लगभग नामुमकिन है. सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी इन्हें ट्रैक कर पाना आसान नहीं होगा. इस बात को लेकर दुनियाभर के साइबर और मिलिट्री एक्सपर्ट्स अब चेतावनी दे रहे हैं कि आने वाले समय में यह तकनीक बड़ी सुरक्षा चुनौती बन सकती है. इसका इस्तेमाल सिर्फ चीन ही नहीं, कोई भी देश या संगठन कर सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘बदली शासन की परिभाषा, स्थापित किया पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर अमित शाह का बड़ा बयान

Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…

5 minutes ago

फिनाले से ठीक पहले करण पटेल का पत्ता साफ! सीक्रेट एविक्शन या बिगड़ी तबीयत? फैंस को लगा तगड़ा झटका

लोकप्रिय टीवी एक्टर करण पटेल का रियलिटी शो ‘द राइज एंड फॉल सीजन 2’ से…

20 minutes ago

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

59 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

1 hour ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

1 hour ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

1 hour ago