उत्तर प्रदेश

‘2027 में दो-तिहाई बहुमत से आएगी BJP, सपा-बसपा का होगा सफाया’ पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा का बड़ा दावा

Dinesh Sharma: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने दावा किया है कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की तरह यूपी में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी, जबकि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो जाएगा. साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस हार का शतक पूरा करेगी.

डॉ. शर्मा सीतापुर स्थित रवीरा रिजॉर्ट में आयोजित भाजपा के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने संगठन, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को भाजपा की मूल भावना बताते हुए कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया. उन्होंने भाजपा के इतिहास और विकास पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया.

व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण तक

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण व्यक्ति निर्माण से शुरू होकर संगठन निर्माण तक पहुंचता है और यही राष्ट्र निर्माण का आधार बनता है. भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां संगठन को व्यक्ति से बड़ा और राष्ट्र को सर्वोपरि माना जाता है. उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति-नीति एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर आधारित है.

डॉ. शर्मा ने कहा कि जीवन में किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए प्रशिक्षण जरूरी है. भाजपा में पद नहीं बल्कि दायित्व बदलता है और पार्टी का कार्यकर्ता सिद्धांतों से जुड़ा रहता है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अन्य दलों से अलग होता है क्योंकि उसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है.

आरएसएस ने स्वतंत्रता आंदोलन में किया सहयोग

जनसंघ के गठन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक कांग्रेस के साथ मिलकर स्वतंत्रता आंदोलन में सहयोग करते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी की हत्या के बाद संघ पर झूठे आरोप लगाए गए और स्वयंसेवकों को जेल में डाला गया. इसी पृष्ठभूमि में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कांग्रेस छोड़कर जनसंघ की स्थापना की.

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें लंबे समय तक इसलिए टिकती हैं क्योंकि पार्टी का कार्यकर्ता सिद्धांत और जनसेवा के आधार पर काम करता है. भाजपा की पंचनिष्ठा में शोषणमुक्त समाज की स्थापना भी शामिल है, जो गांधीवादी सोच को दर्शाती है.

भाजपा सरकार में मिल रही ज्यादा बिजली

बिजली व्यवस्था पर बोलते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश को सबसे ज्यादा बिजली आपूर्ति दी जा रही है. जहां भी समस्या सामने आती है, उसे तुरंत दूर किया जाता है. उन्होंने कहा कि बिजली मंत्री विभाग को बेहतर तरीके से संभाल रहे हैं. पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में किसी प्रकार का संकट नहीं आने दिया और अन्य देशों की तुलना में भारत में कीमतों में कम बढ़ोतरी हुई है.

ये भी पढ़ें- भारत का एकमात्र ‘बिना नींव वाला किला’: तीन तरफ से नदियों से घिरा है गागरोन दुर्ग, जहां हुए 14 भीषण युद्ध और 2 ऐतिहासिक जौहर

कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रेखा वर्मा, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, विधायक शशांक त्रिवेदी, रामकृष्ण भार्गव, मनीष रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर गुप्ता समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

12 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

16 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

19 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

29 minutes ago

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

47 minutes ago