उत्तर प्रदेश

UP में नए अभियान चलाने की तैयारी में BJP; लोकसभा चुनाव के बाद फिर से एक्टिव मोड में, 14 जुलाई को महत्वर्ण बैठक

UP Politics: लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर से एक्टिव मोड में नजर आ रही है. यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर तैयारी में जुट गई है. इसको लेकर 14 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में होने जा रही है. बैठक का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे.

लखनऊ में होने वाली एक दिवसीय बैठक की तैयारियां पार्टी ने तेज कर दी है. इसको लेकर शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने चर्चा की. लोकसभा चुनाव के बाद होने वाली भाजपा की इस कार्यसमिति को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें-पेपर लीक मामले के आरोपी सुभासपा विधायक बेदी राम के खिलाफ सनसनीखेज खुलासा, UPSTF ने लिया ये बड़ा एक्शन!

नए अभियान को लेकर होगी चर्चा

यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, पार्टी इसकी तैयारी में जुट गई है. इसके साथ-साथ एक सीट पर एमएलसी के चुनाव पर मंथन होगा. इसके अलावा पार्टी के नए अभियानों पर चर्चा होगी. अब नए सिरे से भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे.

बैठक में ये लोग होंगे शामिल

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उत्तर प्रदेश से केंद्रीय पदाधिकारी, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्षों समेत अन्य प्रमुख जन शामिल होगें. बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, अभियानों व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी.

दिल्ली और लखनऊ में जारी है मंथन

गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनाव में पिछली बार की अपेक्षा इस बार भाजपा यूपी लोकसभा की बहुत कम सीटों पर जीत दर्ज कर सकी है. कई महत्वपूर्ण सीटों पर सपा और कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है. तो वहीं अब भाजपा यूपी की हारी हुई सीटों को लेकर मंथन कर रही है. राज्य में हार पर लखनऊ और दिल्ली में पहले भी बैठक हो चुकी है. अब एक बार फिर से कार्यसमिति की बैठक में हार और आगामी उपचुनाव में पार्टी की रणनीति पर मंथन होने के बात सामने आ रही है. भाजपा के लिए सबसे बड़ी हार अयोध्या की सीट की मानी जा रही है.

यहां पर सपा का कब्जा हो गया है. माना जा रहा था कि राम मंदिर उद्घाटन के बाद भाजपा यहां की सीट जीत लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसको लेकर बीजेपी अलग से मंथन कर रही है. मालूम हो कि यूपी लोकसभा की 80 सीटों में से भाजपा केवल 33 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी है तो वहीं विपक्षी दलों में शामिल सपा ने 37 और कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत हासिल की है. बता दें कि इस बार सपा और कांग्रेस ने गठबंधन के तहत यूपी में चुनाव लड़ा था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

17 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

26 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

37 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

44 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

57 minutes ago