उत्तर प्रदेश

डॉ. राजेश्वर सिंह का अखिलेश यादव पर पलटवार, कहा- ‘आपके राज में हुई सरकारी योजनाओं के नाम पर ₹97,000 करोड़ की लूट’

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा किए गए एक ट्वीट पर बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने करारा पलटवार किया. अखिलेश यादव ने X.com पर एक समाचार लिंक पोस्ट कर मौजूदा सरकार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे. उन्होंने बरेली में स्मैक तस्करों से 9 लाख रुपये कैश लेने वाले इंस्पेक्टर के चकमा देकर भागने की घटना का सोशल मीडिया पर जिक्र किया.

अखिलेश के ट्वीट के जवाब में डॉ. राजेश्वर सिंह ने भी एक विस्तृत पोस्ट लिखी. डॉ. सिंह ने कहा, ‘अखिलेश महाशय…थाने की दीवार कूदने वाला वो भ्रष्ट दरोग़ा, 2005 की भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी सपा सरकार की देन है जिसके बारे में आप लंबा चौड़ा ट्वीट कर रहे हैं. अब जब बात भ्रष्टाचार की चली ही है तो…सपा सरकार की भ्रष्टाचार की लंबी फेहरिस्त तो प्रदेश की जनता को भी याद है.’

भाजपा विधायक का सपा प्रमुख पर करारा हमला

डॉ. राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव को सपा सरकार की याद दिलाते हुए कहा, ‘2005 से 2007 तक समाजवादी पार्टी की सरकार ने पैसा और भाई-भतीजावाद की फ़ेहरिस्त बना कर भ्रष्टाचार की जो पौध यूपी पुलिस में भर्ती कर उगाई, वो अब वटवृक्ष बन गई है. योगी सरकार को अब इन रक्तबीजों का संहार करना मजबूरी है.’

डॉ सिंह का दावा- सपा सरकार में हुए थे करोड़ों के घोटाले

विधायक राजेश्वर सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा, ‘पिछली सभी सपा सरकारों में ऐसा कोई department नहीं बचा, जिसमें स्केम नहीं हुआ हो.

•₹4,500 करोड़ का Cycle Track development Scam!!
•₹4,000 करोड़ का Mining Scam!!
•₹2,500 करोड़ का LDA Land Allotment Scam!!
•1,500 करोड़ का State Highway project Scam!!
•₹1,400 करोड़ का Gomti Riverfront Project Scam!!
•₹1,000 करोड़ का Health Department Scam!!
•₹800 करोड़ का Zila Panchayat Projects Scam!!
•₹300 करोड़ का Laptop Distribution Scam!!”

डॉ सिंह ने कहा- कुल मिलाकर सपा की सरकारों में सरकारी योजनाओं के नाम पर ₹97,000 करोड़ की भारी लूट की गई, जिसका पर्दाफाश देश की प्रमुख ऑडिट एजेंसी, CAG की 2018 की रिपोर्ट में हुआ. तो जब खुद के घर में घोटालों की फसल लहलहा रही हो, तो दूसरों को नैतिकता की उपदेश देना हास्यास्पद है. पुलिस भर्ती में लुटेरों को वर्दी पहनाना, और अपने ही लोगों को पदों पर बैठाना, सपा सरकार का तो असली ‘विकास’ मॉडल ही यही था.”

‘यूपीपीएससी भर्ती घोटाले में सपा का हाथ’

बीजेपी विधायक ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘यूपीपीएससी भर्ती घोटाले में 86 चयनित उम्मीदवारों में से 50 एक ही जाति के थे. आपराधिक पृष्ठभूमि वालों भी सिपाही बना दिया गया था, जिन पर छेड़खानी, दहेज हत्या, मारपीट, लूट और चोरी जैसे गंभीर आरोप में मुकदमें दर्ज थे. आपकी सरकार में हुई 600 से अधिक भर्तियों को रद्द करवाने और जांच की मांग को लेकर करीब 700 से अधिक याचिकाएं हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई थी. Chairman UP public service commission को highcourt को हटाना पड़ा था और उसके खिलाफ CBI जांच के आदेश देने पड़े थे Court को. जब अंधेरा ही उजाले का ठेकेदार बन जाए, तो उजाला किसे नसीब होगा? यही हाल सपा के राज में यूपी का था.”

बरेली की घटना पर अखिलेश ने कसा था तंज

दरअसल, बरेली के फरीदपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर के 7 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर तंज कसा था. अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘अभी तो बस थाने की दीवार कूदी है, यदि भ्रष्टाचार का ओलंपिक होता तो भाजपा राज में ऐसी विशिष्ट योग्यता रखनेवाले कुछ कृपा प्राप्त पुलिसवाले हाई जंप में प्लेटिनम मेडल ले आते.’

ये भी पढ़ें- SEBI ने अनिल अंबानी पर लगाया 25 करोड़ का जुर्माना, सिक्योरिटी मार्केट से पांच साल के प्रतिबंधित

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मध्य प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का आगाज: सीएम मोहन यादव और नितिन गडकरी 351 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

MP SUGAM PARIVAHAN SEVA LAUNCH: मध्य प्रदेश में सरकारी निगरानी वाली सुलभ और सुरक्षित यात्री…

7 hours ago

लापरवाही बनी काल! यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग से 9 मौतें

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में आग…

8 hours ago

दलबदल का खेल: चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों-विधायकों ने पार्टियां बदलीं — जानिए किस राज्य में हुआ सबसे बड़ा परिवर्तन

एडीआर ने नेशनल इलेक्शन वॉच के साथ लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए निर्वाचित…

8 hours ago

60 का दूल्हा, 23 की दुल्हन… तानों की परवाह किए बिना पिंकू संग वर्षा ने लिए सात फेरे

बिहार के लखीसराय में 60 साल के पिंकू सिंह ने 23 साल की वर्षा रानी…

8 hours ago

रिटायर्ड जजों की सुविधाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- केंद्र से बनाई जाए राष्ट्रीय नीति

सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड हाई कोर्ट जजों को मिलने वाली सुविधाओं में राज्यों के बीच…

8 hours ago

चिता की आग और मोक्ष की नगरी, क्या आपने देखी है बनारस की इस दुनिया की असली तस्वीर?

बनारस को मोक्ष की नगरी कहा जाता है, लेकिन इसी शहर की चिताओं के बीच…

9 hours ago