खेल

टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिए WCPL में खेलेंगी भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स

हंड्रेड और महिला बिग बैश लीग (WBBL) का हिस्सा रह चुकीं जेमिमाह रॉड्रिग्स पहली बार महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (WCPL) खेलने जा रही हैं. वह इस टूर्नामेंट को टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिए एक अहम हिस्सा मानती हैं. बुधवार से शुरू हुए WCPL में वह हमवतन शिखा पांडे के साथ ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा हैं.

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हुए मीडिया बातचीत में रॉड्रिग्स ने कहा, “टी 20 विश्व कप से पहले मेरे पास यही कुछ मैच हैं. कुछ नई चीज़ें हैं, जिनका मैं लगातार अभ्यास कर रही थी और यहां मैं उन्हें आज़माने वाली हूं. फ्रेंचाइजी क्रिकेट मुझे हमेशा उत्साहित करती है.”

अक्टूबर में होगा टी20 विश्व कप

अक्टूबर में दुबई में होने वाला टी20 विश्व कप रॉड्रिग्स का चौथा टी20 विश्व कप होगा. उन्होंने कहा, “मुझे यात्रा करना और अलग-अलग टीमों के लिए खेलना पसंद है. मुझे नए लोगों से मिलना और नए क्रिकेटरों को जानना अच्छा लगता है. मुझे यह जानना अच्छा लगता है कि वे अलग-अलग परिस्थितियों में अपने शरीर और दिमाग़ को कैसे ढालती हैं और कैसे खेलती हैं. आप जब भी क्रिकेट खेलने मैदान पर उतरते हो, परिस्थितियां बदली रहती हैं. दबाव के क्षणों में ये तैयारियां बहुत काम आती हैं. मैं इस टूर्नामेंट को विश्व कप की तैयारियों की तरह देख रही हूं. इसके साथ ही यह मेरी ज़िम्मेदारी है कि मैं ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स की टीम को टूर्नामेंट में आगे बढ़ने में मदद भी करूं. कुल मिलाकर मैं यहां खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं.”

रॉड्रिग्स फिलहाल भारत के लिए टी20 मैचों में नंबर पांच पर खेलती हैं, लेकिन WCPL में वह नंबर तीन पर खेलती हुई दिखेंगी. क्या यह चुनौतीपूर्ण होगा? रॉड्रिग्स ने कहा, “मुझे लगता है कि हर बल्लेबाज का अपना एक अलग फार्मूला होता है. मेरे लिए परिस्थितियों को जल्दी से पढ़ना और उनके अनुसार शॉट खेलना अधिक महत्वपूर्ण है. यहां पिच धीमी होंगी, तो मुझे उसके अनुसार बल्लेबाजी करनी होगी. मैं इन चीज़ों को लेकर हमेशा से स्पष्ट रहना चाहती हूं ताकि मेरे दिमाग़ में भी एक स्पष्टता रहे.”

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 minute ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

25 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

45 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

49 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

57 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago