दुनिया

PM Modi In Ukraine: PM मोदी ने कीव में जेलेंस्की को गले लगाया, रूस-यूक्रेन जंग में मारे गए बच्चों को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें

PM Modi Ukraine Visit: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों यूरोप की यात्रा पर हैं. अपनी इस यात्रा के तीसरे दिन मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे. जहां उनकी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की संग बैठक हुई. कीव से उनके कार्यक्रमों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं.

पीएम मोदी शुक्रवार की सुबह 10 घंटे की रेल-यात्रा करने के बाद भारतीय समय के मुताबिक, सुबह 10 बजे कीव पहुंचे. बताया जा रहा है कि वे वहां 7 घंटे बिताएंगे. रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद मोदी और जेलेंस्की की यह तीसरी मुलाकात है.

आज की उनकी यूक्रेन यात्रा इसलिए भी खास है क्योंकि 24 फरवरी 2022 को रूस के हमले के बाद से अब तक नाटो देशों के अलावा किसी अन्य देश के नेता ने यूक्रेन का दौरा नहीं किया है.

फोटो— प्रवासी भारतीयों ने आज सुबह कीव पहुंचने पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया.

कीव में भारतीय समुदाय के लोगों ने PM मोदी का स्वागत किया. PM मोदी ने फोमिन बोटैनिकल गार्डन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने वहां प्रतिमा के समक्ष हाथ जोड़ते हुए पुष्प चढ़ाए.

X.Com पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा— “हमने आज कीव में अपने देश की महान शख्सियत महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. बापू के आदर्श सार्वभौमिक हैं और लाखों लोगों को उम्मीद देते हैं. हम सभी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हैं.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन की राजधानी कीव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए. महात्मा गांधी को यूक्रेन में भी अहिंसावादी शख्सियत के रूप में देखा जाता है.

मोदी यूक्रेन के दौरे पर जाने वाले पहले PM

बताया जा रहा है कि आज़ादी के बाद यूक्रेन का दौरा करने वाले नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद यूक्रेन की स्थापना हुई थी. तब से लेकर आज तक कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन नहीं गया था.

पीएम मोदी ने कहा, ”हम आज सुबह ही कीव पहुंचे हैं. यहां भारतीय समुदाय की ओर से बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया गया.”

आज सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन के एक दिवसीय दौरे पर कीव पहुंचे हैं. कुछ ही देर पहले उन्होंने वहां के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की है. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कुछ महीने पहले PM मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दिया था.

दोनों नेताओं ने कीव में मार्टिरोलॉजिस्ट प्रदर्शनी का दौरा किया. नेशनल म्यूजियम में पीएम मोदी ने यूक्रेन के उन बच्चों को श्रद्धांजलि दी, जिनकी रूस-यूक्रेन युद्ध में जान गई थी. जंग में हजारों लोग मारे जा चुके हैं. लाखों लोगों को यूक्रेन से पलायन भी करना पड़ा है.

अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष से बैठक के दौरान पीएम मोदी राजनीति, व्यापार, आर्थिक, निवेश, शिक्षा, सांस्कृतिक, लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान, मानवीय सहायता और अन्य सहित द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत करेंगे. इसके अलावा पूरी दुनिया का ध्यान इस ओर है कि भारत रूस और यूक्रेन युद्ध को रुकवाने के लिए क्या कुछ करेगा.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

2 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

6 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

15 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

29 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

34 minutes ago