पीएम मोदी की जनसभा
NDA vs RJD In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में उतरे और चुनावी रैलियों को संबोधित किया. उन्होंने बेगूसराय में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार के लिए विकास सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- ‘बिहार में जब औद्योगिकीकरण होगा तो नौकरियां भी आएंगी’. उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि जंगलराज ने फैक्ट्रियां बंद कर दी थीं और बेगूसराय और बरौनी को पीछे धकेल दिया था, लेकिन आज बेगूसराय औद्योगिक हब बनने जा रहा है.
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने जंगलराज को सुशासन में बदला और अब सुशासन को समृद्धि में बदलने का समय है. बेगूसराय में बड़े-बड़े शोरूम खुल रहे हैं. बरौनी रिफाइनरी में हजारों करोड़ का निवेश किया गया और यहां अब पेट्रोकेमिकल्स प्लांट बन रहा है. इससे छोटे उद्योग लगेंगे.
उन्होंने कहा कि बरौनी का खाद कारखाना जंगलराज में बंद हो गया था. इसके लिए गैस की जरूरत थी, गैस बिहार में नहीं थी. हमने गैस लाने की योजना बनाई. पश्चिम बंगाल से बिहार के लिए पाइपलाइन बिछाई ताकि नौजवानों को रोजगार मिल सके और किसानों को खाद मिल सके.
पीएम मोदी ने महागठबंधन को लठबंधन बताते हुए कहा कि महागठबंधन में एक-दूसरे की खाल खींच रहे हैं. इसमें झटक दल है, लटक दल है, पटक दल है, भटक दल है. ये लोग कैमरे के सामने आकर भले कुछ भी बोल लें.
राजद पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों ने जेएमएम को पटक दिया. लेफ्ट के दल को लटका दिया. राजद को बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार बताते हुए कहा कि ये कोर्ट से जमानत पर बाहर हैं. कांग्रेस की भी यही स्थिति है. बिहार ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं करता है.
कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस आज बिहार में राजद की पिछलग्गू है. उन्होंने बेगूसराय में लोगों से मोबाइल फोन निकालकर लाइट जलाने को कहा और फिर कहा कि जब लाइट है, तो लालटेन की क्या जरूरत है?
पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में लालू राज के दौरान जंगलराज था, लोग शाम को बाहर आने से डरते थे. लेकिन जब 2005 में बिहार में एनडीए सरकार आई, तो बिहार में सुशासन की सरकार आई. आज बिहार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने नक्सलवाद समाप्त करने की भी बात कही.
ये भी पढ़ें- समस्तीपुर से PM मोदी का चुनावी बिगुल! भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के गांव जाकर किया नमन, बोले- ‘NDA को मिलेगी प्रचंड जीत’
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…
शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…
PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…