Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अखिलेश के बयान पर राजेश्वर सिंह का पलटवार, बोले- सपा शासनकाल में हुईं निर्मम घटनाओं को आज भी नहीं भूले पत्रकार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मीडिया को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने पलटवार किया है.

Dr. Rajeshwar Singh

बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मीडिया को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सपा सरकार के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले की याद दिलाई है.

राजेश्वर सिंह ने एक्स पर लिखा, “कृपया समाजवादी शासनकाल में पत्रकारों पर हुए इन हमलों को भी याद कीजिए!

– 2013: आपके गृह जनपद इटावा में पत्रकार सुरेंद्र वर्मा जी की गोली मारकर हत्या कर दी गई!
– 2015: शाहजहांपुर में आपके एक मंत्री के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट करने पर वरिष्ठ पत्रकार जगेंद्र सिंह जी को जिंदा जला दिया गया!
– 2015: चंदौली में टीवी पत्रकार हेमंत यादव जी को सरेआम गोली मार दी गई!
– मुख्यमंत्री रहते हुए आप पर पत्रकारों की आवाज दबाने के आरोप लगे और पत्रकारों ने खुद पर खतरे का आरोप लगाया।
– 2021: आपकी मौजूदगी में मुरादाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों पर हमला किया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार उबैद उर रहमान जी और फरीद शम्सी जी की पिटाई की गई!
शायद आप भूल गए होंगे, लेकिन यूपी के लोग और पत्रकार आज भी इन निर्मम घटनाओं को नहीं भूले हैं.”

बता दें कि अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि “भाजपा राज में मीडिया के ‘मनोबल के एनकाउंटर’ का हर हथकंडा अपनाया जा रहा है. मीडिया कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital