Constitution Amendment Bill: महिला आरक्षण बिल लोकसभा में जरूरी बहुमत न मिलने के कारण गिर गया, जिसके बाद केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच टकराव तेज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने 18 अप्रैल (शनिवार) को विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया, जबकि बीजेपी इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने की रणनीति बना रही है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बिल पास न होने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे महिलाओं के साथ ‘धोखा’ करार देते हुए कहा कि विपक्ष को इसका खामियाजा 2029 के चुनावों में भुगतना पड़ सकता है. उन्होंने सवाल उठाया कि देश की करोड़ों महिलाओं का विश्वास खोने के बाद विपक्ष किस बात का जश्न मना रहा है.
इससे पहले कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने महिला आरक्षण बिल (women reservation bill) पर विपक्ष के रुख को लेकर नाराजगी जताई. सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इस बिल का समर्थन न करके बड़ी गलती की है और इसका राजनीतिक परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा.
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार इस मुद्दे को देश के हर कोने-गांव-गांव और जन-जन तक लेकर जाएगी ताकि विपक्ष की मंशा जनता के सामने लाई जा सके. उनके अनुसार विपक्ष अब अपनी गलती छिपाने के लिए अलग-अलग तर्क दे रहा है, जबकि असल में उन्होंने देश की महिलाओं के अधिकारों को नुकसान पहुंचाया है.
दरअसल, 17 अप्रैल को लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल (Constitution Amendment Bill) पास नहीं हो पाया. इस बिल में संसद की कुल सीटों को 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव था. लगभग 21 घंटे की लंबी चर्चा के बाद वोटिंग हुई, जिसमें 528 सांसदों ने हिस्सा लिया.
वोटिंग के दौरान 298 सांसदों ने बिल के पक्ष में और 230 ने विरोध में मतदान किया. हालांकि बिल को पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत यानी 352 वोट जरूरी थे. इस तरह यह बिल 54 वोटों से गिर गया. इसके बाद बीजेपी की महिला सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया.
इस मुद्दे को लेकर देशभर में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. दिल्ली समेत कई राज्यों में बीजेपी ने विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं. राजधानी में हुए प्रदर्शन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया और विपक्ष पर महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को राजनीति का शिकार बनाने का आरोप लगाया.
यह भी पढ़ें: ‘लोकतंत्र और संविधान की जीत हुई’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी
-भारत एक्सप्रेस
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…