Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दुनिया ने देखा भारत की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन, आतंक की कमर तोड़े जाने के बाद सीजफायर होना हमारी जीत: डॉ. राजेश्वर सिंह

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता राजेश्वर सिंह ने कहा कि भारत-पाक सीजफायर हमारी सैन्य विजय है. सेना के ऑपरेशन सिंदूर में 9 आतंकी अड्डे और 4 एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट किए गए, जिससे पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया.

BJP MLA Rajeshwar Singh
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Rajeshwar Singh Statement: उत्‍तर प्रदेश में भाजपा के लोकप्रिय राजनेता एवं विधायक राजेश्वर सिंह ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध विराम पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि यह युद्धविराम भारत की निर्णायक सैन्य विजय है, न कि पाकिस्तान की शांति अपील.

डॉ. राजेश्वर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का उल्लेख करते हुए 10 मई 2025 को बताया कि भारतीय सेना ने PoK और सीमावर्ती इलाकों में 9 आतंकी अड्डों को तबाह किया और पाकिस्तान के 4 अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया. उसके ड्रोन हमलों का जवाब मिसाइलों से दिया गया, जिससे भारत ने सख्त संदेश दिया कि अब हर आतंकी हमला ‘एक्‍ट ऑफ वॉर’ माना जाएगा.

पाकिस्तान का अंतरराष्ट्रीय अलगाव

डॉ. राजेश्वर ने कहा कि इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अलग-थलग पड़ गया. संयुक्त राष्ट्र, OIC और चीन ने भी तनाव कम करने की अपील की. राजेश्वर ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत अब शांति चाहता है, लेकिन आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा.

उन्‍होंने कहा- यह युद्धविराम भारत की शर्तों पर हुआ है, जो उसकी सैन्य शक्ति और रणनीतिक स्पष्टता को दर्शाता है.

यह भी पढ़िए: VIDEO: PM मोदी की रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, NSA, CDS और तीनों सेना प्रमुखों संग दिल्ली में हाई-लेवल मीटिंग



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital