Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

VIDEO: PM मोदी की रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, NSA, CDS और तीनों सेना प्रमुखों संग दिल्ली में हाई-लेवल मीटिंग

PM Modi Security Meeting: प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में पीएम आवास पर रक्षा मंत्री, NSA और सेना प्रमुखों के साथ सुरक्षा बैठक की. भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के बाद यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

PM Modi Rajnath Singh Security Meeting
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

PM Modi Security Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई 2025 को राजधानी दिल्ली स्थित अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की. इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए.

बैठक का उद्देश्य भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया घटनाक्रमों और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करना था. एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ.

क्षेत्रीय स्थिरता पर फोकस

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सेना को हरसंभव समर्थन का आश्वासन दिया और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया. यह बैठक भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल युद्धविराम के ऐलान के बाद हुई, जो अमेरिकी मध्यस्थता से संभव हुआ.

यह भी पढ़िए: India Pakistan Ceasefire : भारत के एक्शन से घुटनों पर पाकिस्तान, अमेरिका से गुहार लगाकर युद्धविराम कराया; पढ़िए राजनेताओं और उच्चाधिकारियों के बयान



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital