उत्तर प्रदेश

200 साल पुराने काली मंदिर को तोड़ते वक्त बड़ा हादसा, मलबे में दबे संविदाकर्मी की मौत

Chandauli Temple Accident: चंदौली हादसा/ अविनाश: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय में जीटी रोड चौड़ीकरण परियोजना के दौरान शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. लगभग 200 वर्ष पुराने काली माता मंदिर के ध्वस्तीकरण के समय मंदिर का गुंबद अचानक भरभराकर गिर पड़ा. मलबे की चपेट में आने से लोक निर्माण विभाग (PWD) के संविदाकर्मी बलदेव यादव (58) गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की सूचना है. इस घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मलबे में दबे कर्मी को निकालने में लगी मशक्कत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेसीबी से मंदिर तोड़ने का काम चल रहा था. इसी दौरान गुंबद अचानक ढह गया और बलदेव यादव मलबे के नीचे दब गए. मौके पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकाला. गंभीर हालत में उन्हें राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति का उपचार जारी है.

दो दिन पहले ही हटाई गई थीं मां काली की प्रतिमाएं

जानकारी के मुताबिक, सड़क चौड़ीकरण परियोजना के कारण मंदिर को हटाने का फैसला लिया गया था. ध्वस्तीकरण से दो दिन पहले स्थानीय लोगों और पुजारियों की मौजूदगी में मां काली की प्रतिमाओं को पूरे विधि-विधान के साथ दूसरे मंदिर में स्थापित कर दिया गया था. इसके बाद प्रशासन की निगरानी में मंदिर को तोड़ने का काम शुरू किया गया.

यह भी पढ़ें: कुएं में जहरीली गैस से फंसे दो लोगों को SDRF ने बचाया, समय रहते टला बड़ा हादसा

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद ध्वस्तीकरण कार्य में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने पुराने और जर्जर ढांचे को गिराते समय अतिरिक्त सावधानी बरती जानी चाहिए थी. विशेषज्ञों का भी मानना है कि इस तरह के निर्माण या ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरण, बैरिकेडिंग और जोखिम का पहले से आकलन करना जरूरी होता है.

प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago