Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

chandauli news

Brij Bhushan Sharan Singh on SIR Controversy: चंदौली में राम कथा के दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष को घेरा है.

Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में बंद हालत में मिलने से सनसनी फैल गई. दोनों शव डेढ़गांवा गांव के पास अलग-अलग स्थानों पर मिले.

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में टक्कर मार दी. इस हादसे में थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद और उनके हमराही बाल-बाल बच गए, जबकि तस्कर ट्रक छोड़कर फरार हो गए.

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहां कुएं में उतरे 3 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. वहीं 2 व्यक्तियों का इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान मुजसेर आलम, मोनू और वारिश अली के रूप में हुई है.

चंदौली के चकिया में पुलिस और भैंस चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 बदमाश गिरफ्तार हुए हैं. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया.

Chandauli Temple Accident: चंदौली के मुगलसराय में जीटी रोड चौड़ीकरण के दौरान 200 साल पुराने काली मंदिर का गुंबद गिरने से PWD के संविदाकर्मी बलदेव यादव की मौत हो गई. हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है, जबकि घटना के बाद ध्वस्तीकरण कार्य में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

Train Murder Case: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से तारीघाट जा रही पैसेंजर ट्रेन में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और ट्रेन धीमी होने पर कूदकर फरार हो गए. पुलिस मृतक की पहचान और आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है.

Tilak Ceremony Hungama: उत्तर प्रदेश के चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के एक होटल में तिलक की रस्में चल रही थीं, तभी एक युवती वहां पहुंची और दूल्हे पर पिछले 5 सालों से शादी का हवाला देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया. पुलिस दबाव में मामले की जांच नहीं कर रही.

History-Sheeter Arrested: उत्तर प्रदेश के चंदौली में पुलिस ने 'ऑपरेशन लगड़ा' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया. आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है.

चंदौली के बनौली खुर्द गांव में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब अचानक गिर गया, जिससे तीन मजदूर घायल हो गए. ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री और लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि ठेकेदार मौके से फरार हैं.